न्यूज 11 भारत
रांचीः नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जा रहा है. सीएम हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. नेताजी को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद निशिकांत दूबे, बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं एवं लोगों ने अपनी-अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया. अर्जुन मुंडा ने दिल्ली स्थित अपने आवास में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. मुंडा ने अपनी तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की. इधर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया.
राष्ट्रीय युवा शक्ति ने पर पहाड़ी मंदिर में राष्ट्रीय ध्वज का झंडोतोलन किया गया. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि आज के दिन पहाड़ी मंदिर में देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज का झंडोतोलन हुआ था. मगर आज उसका क्या हश्र हुआ यह किसी से छीपा नहीं है. इस मामले में सरकार को उचित निर्णय लेना चाहिए. इस मौके पर सुनील साहू, नितेश वर्मा, सावन लिंडा, प्रिया बर्मन, सुधा नायक, कृष्णा यादव, अंजना प्रियदर्शी, अनिता यादव, किरण कुमारी, पायल सोनी, बेबी गाड़ी, चंदा तिवारी, अर्चना सेन गुप्ता सहित कई उपस्थित थे.