Friday, May 17 2024 | Time 11:49 Hrs(IST)
 logo img
  • सफर के दौरान ट्रेन में बेफिक्र हो कर सो जाइए, क्योंकि आपके सामान का ध्यान रखेगा रेलवे का "चौकीदार"
  • Mohini Ekadashi: 18 या 19 मई, कब है मोहिनी एकादशी, यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन
  • 2 जून नहीं, अब Jharkhand के सरकारी स्‍कूलों में इस तक रहेगी गर्मी की छुट्टी
  • सूबे में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात, दो की मौत
  • बुरी खबर ! कोविशील्ड के बाद Covaxin लगवाने वालों पर मंडरा रहा खतरा, हो रहीं ये बीमारियां
  • बुरी खबर ! कोविशील्ड के बाद Covaxin लगवाने वालों पर मंडरा रहा खतरा, हो रहीं ये बीमारियां
  • पुग्गू बेहरा टोली गांव में कलयुगी बेटे ने विधवा मां को त्रिशूल से मारकर किया गंभीर रूप से घायल, बेटी ने पहुंचाया सदर अस्पताल
  • दलमा वन्य प्राणी संग्रहालय में विशु शिकार रोकथाम को लेकर हुई बैठक
  • Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां दिखेगा ये ग्रहण
  • पूर्व मुखिया आशीष यादव पर भोली-भाली महिलाओं के नाम से ग्रुप लोन के लाखों रुपए गबन करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • आ गया T20 विश्व कप के वार्मअप मैचों का शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब और किससे भिड़ेगी !
  • अचानक RCB के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे MS Dhoni, चाय पीते आए नजर, Video वायरल
  • संदेहास्पद स्थिति में मिली मां की लाश, पुत्र पर लगा मां को मारने का आरोप, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर होर्डिंग हादसे के मुख्य आरोपी को उदयपुर से किया गिरफ्तार
झारखंड


तमाड़ विधानसभा में एनडीए की समन्वय बैठक आयोजित, जीत की रणनीतियों पर हुई चर्चा

युवा जोश और वरिष्ठजनों के अनुभव से जीत की पटकथा लिखेगा एनडीए
तमाड़ विधानसभा में एनडीए की समन्वय बैठक आयोजित, जीत की रणनीतियों पर हुई चर्चा
अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: खूंटी लोकसभा अंतर्गत तमाड़ विधानसभा स्तरीय एनडीए की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए. मौके पर बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि आजसू और भाजपा के कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एनडीए की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करें. युवा जोश और वरिष्ठजनों के अनुभव से खूंटी समेत पूरे राज्य में जीत की पटकथा लिखेगा एनडीए.

 


 

बैठक में केंद्रीय महासचिव डॉ. मुकुंद चन्द्र मेहता ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व के अनुरूप कार्य करना है. हमारी तैयारी राज्य से 13 फूल और 1 फल दिल्ली भेजने की है, जो वहां स्थानीय मुद्दों की आवाज़ बनेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने में खूंटी लोकसभा की जनता एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को जिताकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

 

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के तमाड़ विधानसभा प्रभारी विनोद सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष ग्रामीण विवेक आनंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आलोक दास, सुबोध मुखर्जी, रंजीत लाहरी, कपिल महतो, महेंद्र नाथ सहदेव, गोलक बिहारी अधिकारी, विष्णु पद महतो के अलावा आजसू पार्टी के पूर्व तमाड़ प्रत्याशी राम दुर्लभ सिंह मुंडा, वरीय जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो, नगर उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, केशव महतो, धनु नाग, सुभम कोईरी, जगदीश महतो, दिलीप साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें.
अधिक खबरें
2 जून नहीं, अब Jharkhand के सरकारी स्‍कूलों में इस तक रहेगी गर्मी की छुट्टी
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 11:19 AM

अब राज्य के तमाम सरकारी स्कूलों में 21 मई से 7 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. इस बारे में झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने परिवर्तित आदेश जारी किया है. आपको बताते चले की, इससे पहले इन स्कूलों के लिए लागू वार्षिक कैलेंडर में 21 मई 2024 से लेकर 2 जून 2024 तक गर्मी की छुट्टी

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का झारखंड दौरा, आज रांची में करेंगे रोड शो
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 10:19 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, शुक्रवार (17 मई) को ओडिशा, उत्तर प्रदेश और झारखंड का दौरा करेंगे. अमित शाह झारखंड दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो करेंगे. वह रांची के बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे. इसको लेकर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग सारी तैयारियां हो चुकी है.

आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 7:37 AM

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज, शुक्रवार (17 मई) को हजारीबाग लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज राजमहल और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 6:58 AM

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज, शुक्रवार को राजमहल और कोडरमा लोकसभा में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे. मरांडी राजमहल लोकसभा के साहिबगंज जिला के राजमहल स्थित चरवाहा मैदान में 11 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे.

सुंदरम स्टील प्लांट में 60-70 फुट ऊंचाई से गिर कर फीटर की मौत, एक मजदूर घायल
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 10:45 PM

बोकारो औधोगिक क्षेत्र स्थित सुंदरम स्टील प्राईवेट लिमिटेड नामक स्पंज आयरन कंपनी में बुधवार की देर रात करीब पौने बारह बजे करीब 60-70 फुट की ऊंचाई से गिर कर जितेन्द्र सिंह (31 वर्षीय) एक फीटर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक सहयोगी मजदूर 29 वर्षीय मो मुश्ताक, पिता मो कलीम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. घायल मजदूर का इलाज जहां रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जबकि शव को भी वहीं ले जाया गया है.