Saturday, May 11 2024 | Time 08:16 Hrs(IST)
 logo img
  • आज झारखंड के सिमरिया में हुंकार भरेंगे PM मोदी
  • आज झारखंड के सिमरिया में हुंकार भरेंगे PM मोदी
  • Doha Diamond league: दोहा डायमंड लीग जीतने से चूक गए नीरज चोपड़ा, रहे दूसरे नंबर पर
झारखंड


हर साल 15 नवंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस : नरेंद्र मोदी

हमारे वीर सपूतों का इतिहास आने वाली पीढ़ी जान सकेंगे : हेमंत सोरेन
हर साल 15 नवंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस : नरेंद्र मोदी

न्यूज11 भारत

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के पुराने बिरसा मुंडा जेल परिसर में बने 142 करोड़ की लागत से भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय संग्रहालय और उद्यान का ऑन लाइन उदघाटन किया. इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का देश की आजादी में बहुत अहम योगदान रहा. झारखंड के कई सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के आजादी की लड़ाई में भूमिका पर शोध होगा. आज बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाय जा रहा है. अब हर वर्ष 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा. 


झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों पर होगा शोध

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम ऐसे जगह जुटे हैं, जहां धरती आबा ने अंतिम सांस ली थी. इसे बिरसा जेल के नाम से जानते हैं. अब यह एक ऐतिहासिक धरोहर बन गया है. उद्यान में कई आंदोनलकारियों की प्रतिमा लगायी गयी है. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य छोटा है लेकिन इसका इतिहास बहुत बड़ा है. जब देश की आजादी की बात किसी ने नहीं सोची तब झारखंड की धरती में आंदोलन शुरू हो चुका था. उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है. मोदी ने झारखंड के तमाम शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र किया और कहा इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. 


इसे भी पढ़ें, 21 साल का हुआ झारखंड, रांची में बने आदिवासियों के संग्रहालय का PM मोदी ने किया उद्घाटन


झारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम उस राज्य के निवासी हैं, जब देश में आजादी की लड़ाई की शुरूआत भी नहीं थी. उस समय हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के विरूद्ध लड़ाई छेड़ दी थी. हमारे यहां वीर सपूतों ने जन्म लिया जिनसे देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभायी है. झारखंड एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, और आदिवासियों के बारे में बताने की जरूरत नहीं है. यहां किसी के साथ भेदभाव, ऊंच-नीच नहीं होता है. आदिवासियों ने सामुहिकता रूप में सभी को एक समान के रूप में देखा. आज इनको याद करने की आवश्यकता है. आज इनकी आवाज झारखंड से निकलकर देश के कोने-कोने से पर जा रही है. आज इसके उदघाटन में प्रधानमंत्री शामिल हैं, उन्हें मैं आभार प्रकट करता हूं. जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इसका उदघाटन कर रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में भी इसी तरह से सामंजस्य बना रहेगा. सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा संग्रहालय जिसे बिरसा मुंडा जेल के रूप में जानते हैं. यहां पर बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी. आज इसका उद्घाटन हो रहा है. कई वीर सपूतों के प्रतिमा के साथ-साथ इनका इतिहास भी जुड़ा है. आने वाले पीढ़ी हमारे शहीदों के बारे में जान सकेंगे. 


कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जी किशन रेड्‌डी, मंत्री चंपई सोरेन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा सहित कई लोग मौजूद थे.


 
अधिक खबरें
नगर पंचायत क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने मोहल्लों में किया नुक्कड़ नाटक
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 10:44 PM

नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता क्लब के माध्यम से रमेश सिंह मुंडा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय बुंडू के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं पद यात्रा कर मतदाताओं को 13 मई के लोकसभा चुनाव में बढ़-चढकर हिस्सा लेने तथा मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया. विदित हो कि बृहत्तम भारतीय लोकतंत्र में मतदान प्रतिशत में भारी कमी से सरकार एवं चुनाव आयोग काफी चिंतित है और मतदान प्रतिशत की बढ़ोतरी हेतु हर संभव प्रयास कर रही है.

बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 10:30 PM

ब्रह्माण समाज झारखंड की ओर से शुक्रवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बोकारो और पिछरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मनाया गया. पुजारी कैलाश पांडेय ने पूजा कराई. अध्यक्षता करते हुए संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संरक्षक सह पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने शुरू से ही धर्म की रक्षा करते हुए दूसरे समाज के लिए भी पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभाई है.

10 हजार से अधिक नकद नहीं खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही होगा लाउडस्पीकर से प्रचार
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 10:13 PM

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित किए जाने के बाद प्रचार जोर-शोर से शुरू हो गया है. डीसी ऑफिस में शुक्रवार को उम्मीदवारों के साथ बैठक कर जिला प्रशासन ने उन्हें चुनाव के नियमों से अवगत कराया. उम्मीदवारों को बताया गया कि वह 10 हजार से अधिक नकद खर्च नहीं कर सकेंगे. वह जो भी चुनावी खर्च करेंगे वह उसी खाते से करेंगे जो चुनाव के लिए बैंक में खोला गया है.

चंदवा के चिरो मोड़ के समीप शराब के नशे में धुत युवक बाइक से गिर कर घायल
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 9:51 PM

एनएच-75 रांची मदीना नगर मुखी मार्ग अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक साप्ताहिक शुक्रवार हाट से वापस आ रहे थे व नशे की हालत में काफी तेज गति से वाहन चला रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक नें वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मई 10, 2024 | 10 May 2024 | 9:36 PM

अनुमंडल कार्यालय सरायकेला स्थित सभाकक्ष में 10-सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जी क्राइस्ट किशोर की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में 10-सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक जी क्राइस्ट किशोर के द्वारा चुनाव से संबंधित अब तक की गयी सभी तैयारियां का क्रमवार समीक्षा किया गया.