Friday, Mar 29 2024 | Time 17:41 Hrs(IST)
 logo img
  • प्रभु येसु ने स्वम प्रेम, बलिदान और मृत्यु दें कर हमें सीख का संदेश दिया है: बिशप आनंद जोजो
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


विशेष अभियान : बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं नाम

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 नवंबर को भी लगाया गया विशेष कैंप
विशेष अभियान : बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं नाम

न्यूज11 भारत

रांची : राजधानी में नए वोटरों को जोड़ने और नाम सुधार के लिए लगातार दूसरे दिन विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. इसके तहत रांची जिला के सभी बूथों में बीएलओ मौजूद हैं. जो वोटर लिस्ट में नया नाम जोड़ने व अन्य सुधार के लिए आवेदन ले रहे हैं. मालूम हो कि नए वोटरों का नाम जोड़ने के लिए 01.01.2022 को अर्हता तिथि मानकर वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 01.11.2021 से 30.11.2021 तक चलना है. जिसके तहत पांच दिन विशेष कैंप का आयोजन होना है. इसके तहत 20 नवंबर को आयोजन हुआ और अब 21 नवंबर को आयोजन किया जा रहा है. वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, सुधार व अन्य कार्य के लिए विशेष कैंप में सुबह 10.00 बजे शाम 5.00 बजे तक बूथ पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे. 


जिला के निर्वाची पदाधिकारी बूथों का कर रहे निरीक्षण

राजधानी के सभी सात विधानसभा के बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन किस प्रकार हो रहा है इसका जायजा संबंधित विस के निर्वाची पदाधिकारी भी ले रहे हैं. डीसी के निर्देश पर सभी निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी बूथों का औचक निरीक्षण कर यह भी देख रहे हैं कि बीएलओ बूथ पर मौजूद हैं या नहीं? जिन बूथों पर बीएलओ मौजूद नहीं मिलेंगे उन पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी.


कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

योग्य नागरिक हैं या 01.01.2022 या उसके पूर्व 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के होंगे तो वे अपना नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. इसके लिए ECI के portal http://NVSP.in एवं Voter Helpline App के माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है. 


इसे भी पढ़ें, JAP के 63 जवान हुए चयनित, आपदा में लोगों की बचाएगें जान


जानें किस कार्य के लिए किस फॉर्म का होगा उपयोग


फॉर्म 6 - वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने के लिए 


फॉर्म 7 -  वोटर लिस्ट में सम्मिलित, मृत, स्थानान्तरित, दोबारा प्रविष्टि, योग्यता नहीं रखने वाले मतदाताओं का नाम हटाने के लिए


फॉर्म 8 - वोटर लिस्ट में गलत नाम, उम्र, संबंधी का नाम, फोटो आदि के सुधार के लिए


फॉर्म 8 क - वोटर लिस्ट में पता और एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर स्थानान्तरित के लिए


 
अधिक खबरें
चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार, AJSU पार्टी ने की घोषणा
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:57 AM

NDA गठबंधन में गिरिडीह की सीट AJSU के खाते में आई है. बता दे कि पार्टी ने घोषणा करते हुए चंद्रप्रकाश चौधरी को गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. AJSU संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसले पर लगी मुहर.

छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:25 PM

झारखंड में 17 मार्च को JPSC की परीक्षा आयोजित की गयी थी. पूरे राज्य इसके लिए में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. लेकिन छात्रों ने जामताड़ा और चतरा में पेपर लीक और गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. आपको बता दें कि परीक्षा के दिन ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ओएमआर सीट लेकर अभ्यर्थी बरामदे में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं.

Weather Update: झारखंड में गर्मी देने लगी है दस्तक, राजधानी में 35 डिग्री पहुंचा तापमान
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 10:06 AM

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है. झारखंड में भी मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं. रांची समेत कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.

झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की