न्यूज11 भारत
रांचीः झारखंड में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बीच एक राहत वाली खबर सामने आई है. दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट किया हैं, अपने ट्विटर अकाउंट से उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक सुखदायक खबर शेयर कर रहा हूं, झारखंड ने 3 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया हैं.
मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य में 3 करोड़ 52 हजार 1 सौ 83 डोज(प्रथम और द्वितीय) मिलाकर हो गए हैं, इसमें प्रथम 1 करोड़ 86 लाख 81 हजार 4 सौ 12 एवं दूसरा डोज 1 करोड़ 13 लाख 70 हजार 7 सौ 71 हैं.