झारखंडPosted at: मार्च 06, 2024 झारखंड आंदोलनकारी चिन्हीकरण आयोग के सदस्य पहुंचे जमशेदपुर, आंदोलनकारियों के साथ की बैठक
मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत
जमशेदपुर/डेस्क
सरकार झारखंड आंदोलनकारी की चिन्हीकरण अभियान चला रही है. इसे लेकर बुधवार को झारखंड चिन्हीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर में साकची स्थित झामुमो के संपर्क कार्यालय में उन्होंने झामुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी और झारखंड आंदोलनकारियों के साथ मीटिंग की। इसके बाद झारखंड चिन्हीकरण आयोग के सदस्य घोड़ाबांधा पहुंचे. घोड़ाबांधा में भी झारखंड आंदोलनकारियों के साथ मीटिंग की गई और उन्हें समझाया गया कि जिन लोगों का नाम अभी सरकार की सूची में शामिल नहीं है वह अपने आवेदन दें. उन्हें सूची में शामिल किया जाएगा. झारखंड चिन्हीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने बताया कि वह पोटका प्रखंड के हाता गांव भी गए थे. वहां भी झारखंड आंदोलनकारी के साथ बैठक की और उन्हें आवेदन देने को कहा है. परसूडीह में भी झारखंड आंदोलनकारियों के साथ बैठक की गई.