Thursday, May 2 2024 | Time 05:47 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


तमाड़ में आजसू पार्टी के पंचायत प्रभारियों के साथ की गयी बैठक

तमाड़ में आजसू पार्टी के पंचायत प्रभारियों के साथ की गयी बैठक

अमित दत्ता/ न्यूज़11भारत,


बुंडू रांची/ डेस्क: शनिवार को तमाड़ प्रखण्ड के आराहांगा पंचायत के विजयगिरी में आजसू पार्टी के वरीय नेता दयाल महतो के आवासीय परिसर में प्रस्तावित तमाड़ पूर्वी प्रखण्ड के सात पंचायत के पंचायत प्रभारियों के साथ बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष रसोराज महतो ने किया. बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह उलगुलान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राम दुर्लभ सिंह मुण्डा, वरीय नेता सह रांची जिला सचिव रमेश सिंह मुण्डा एवं रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राज किशोर कुशवाहा मौजूद थे. बैठक में संगठन विस्तार एवं  लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया.


बैठक में वरीय नेता दयाल महतो,प्रखण्ड अध्यक्ष हरिहर महतो, प्रधान महासचिव धनसिंह लोहरा, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा कुमार महतो, वरीय नेता सह खेल प्रभारी धनु कुमार नाग, ईश्वर दयाल महतो,महिला प्रखण्ड अध्यक्षा सह पंचायत प्रभारी श्रीमती सुनीता देवी, मीडिया प्रभारी श्री हरदेव महतो, वरीय नेता श्री परिमल नायक, महिला पंचायत प्रभारी जय मनी कुमारी, सपना देवी,नयन्ती देवी, जानकी देवी, नूनी बाला देवी, पंचायत प्रभारी श्री अनिल कुमार महतो, दक्षिणसाय महतो, फनीराम महतो,  मनोज मांझी, सुरेन्द्र महतो, धनेश्वर महतो, नारायण महतो, गन्धर्व महतो, गुरूचरण मुण्डा, शिवचरण मुंडा,निवारण महतो, लाल सिंह रौतिया, शैलेन्द्र महतो, मधुसूदन लोहरा, सुखशारण महतो, नीतीश कुमार, मो सिराज सहित कई मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक का संचालन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव श्याम कुमार महतो ने किया.

अधिक खबरें
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में दो अपराधी गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 3:05 AM

खलारी थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां दो अलग-अलग घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड ने किया 'मतदान का अधिकार' पर जागरूकता सत्र सफलतापूर्वक आयोजित
अप्रैल 30, 2024 | 30 Apr 2024 | 9:08 AM

एमिटी यूनिवर्सिटी में मताधिकार को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया, एमिटी यूनुवर्सिटी झारखंड के माननीय संस्थापक अध्यक्ष औऱ चांसलर के द्वारा अपने मिशन और दृष्टिकोण को ध्यान में रख कर हाल ही में एक विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह आयोजन एमिटी लॉ स्कूल की कानूनी सहायता समिति के द्वारा आयोजित किया गया.

4 मई को झारखंड दौरे पर आएंगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 1:23 AM

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण झारखंड दौरे पर आएंगी. वे 4 मई को राजधानी रांची में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.