Sunday, Oct 1 2023 | Time 02:06 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
देश-विदेश


G20 डिनर में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज नेता, देखें तस्वीरें..

G20 डिनर में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज नेता, देखें तस्वीरें..
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: भारत की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से 9 सितंबर की रात को विदेशी मेहमानों के साथ देश के कई मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों को डिनर के लिए आमंत्रित किया गया था. 



 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर डिनर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की है साथ ही लिखा है कि 'आज शाम मुझे राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आयोजित G20 भारत 2023 के आधिकारिक रात्रिभोज में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मिलने का अवसर भी मिला.'

 



 

डिनर कार्यक्रम में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के अलावे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के सुखविंदर सिंह सुक्खू, महाराष्द्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक साथ तस्वीर में नजर आये. 

 

 


 

जानकारी के अनुसार, डिनर कार्यक्रम में करीब 180 लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी. और सारी चीजें मिलेट से ही और होटल के करीब 2500 स्टाफ ने ये खाना बनाया था. साथ ही डिनर के समय 'म्यूजिकल जर्नी ऑफ भारत' का भी प्रदर्शन किया गया था. 

 

अधिक खबरें
भारत VS इंग्लैंड के बीच पहला वॉर्म-अप मैच आज, अपनी तैयारियां को और मजबूत करने उतरेगी भारतीय टीम
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 11:16 AM

ICC वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. भारतीय टीम अपनी तैयारियां को और मजबूत करने के इरादे से इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को वॉर्म-अप मैच खेलने उतरेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच वॉर्म-अप मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. इस वॉर्म-अप मैच के जरिए भारतीय टीम गत चैम्पियन इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी का आकलन करने की कोशिश करेगी.

इस दिन से खुलेगा ऑफर का पिटारा, Flipkart ने Big Billion Days सेल का किया ऐलान
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 1:12 AM

आज कल अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स के साथ शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं होता है. अगर आप भी त्योहारों में डिस्काउंट ऑफर्स का इंतजार करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. हर साल की तरह इस साल भी ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days Sale की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बिग बिलियन डे सेल 2023, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. अब आप अच्छे डिस्काउंट के साथ BBD Sale का फायदा उठा सकते है.

मैं ऐसे शांत बैठने वाली नहीं हूं
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 10:20 AM

Big Boss और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो करने वाली एक्ट्रेस अर्चना गौतम को लेकर एक हैरान का देने वाली खबर सामने आई है. बता दें, कांग्रेस की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भी रह चुकी है. एक्ट्रेस और उनके पिता 29 सितंबर 2023 यानी शुक्रवार के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) दफ्तर पहुंचे थे.

8वीं राष्ट्रीय लॉन बॉल चैंपियनशिप में झारखंड के सुनील बहादुर को मिला बेस्ट लॉन बॉल्स मेल प्लेयर का खिताब
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 7:15 AM

असम (गुवाहाटी) में खेले जा रहे 8वीं नेशनल लॉन बॉल्स चैंपियनशिप 2023 में झारखंड के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया.

पाकिस्तान में ईद मिलाद-उल-नबी के मुख्य जुलूस में हुआ बम विस्पोट, DSP समेंत 52 लोगों की मौत
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 9:18 PM

पाकिस्तान के ईद मिलाद-उल-नबी के मुख्य जुलूस के दौरान बम विस्फोट होने से DGP समेत करीब 52 लोगों की मौत हो गई. वहीं 50 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे में जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.