न्यूज11 भारत
रांचीः भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी समेत कई मंत्रियों ने ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. इससे संबंधित संदेश सभी ने अपने ट्वीटर एकाउंट में शेयर किये हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि जनजातीय गौरव दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाइयों और बहनों को मैं बधाई देती हूं. जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कठिन परिश्रम से राष्ट्र के जीवन को समृद्ध किया है. उनकी जीवन शैली, विश्व समुदाय को प्रकृति के संवर्धन की शिक्षा प्रदान करती है.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा कि आप सबों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को 'जनजातीय गौरव दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ट्वीट-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार. झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा कि ' उलगुलान के प्रणेता "धरती-आबा" भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर बधाई और जोहार. धरती आबा की जयंती पर "जनजातीय गौरव दिवस" समस्त जनजातीय समाज का सम्मान है. आइये हम जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और संवर्धन के लिए पुनः संकल्पित हो.