Sunday, Oct 1 2023 | Time 01:46 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


झारखंड में कई IAS अधिकारियों का होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग

झारखंड में कई IAS अधिकारियों का होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग
न्यूज11 भारत

रांची: हेमंत सरकार इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) अधिकारियों का ट्रांसफर जल्द करने वाली है. खबर यह मिल रही है कि कुछ अधिकारियों के जून माह में रूटीन तबादले के तहत ट्रांसफर होगा कुछ अधिकारियों को अपने कार्यों के अलावा अतिरिक्त प्रभार मिलेगा. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने फाइल बढ़ाई है.

 

बता दें, मुख्य सचिव के स्तर पर इसे भेजने के बाद सीएम हेमंत सोरेन से सहमति ली जाएगी. हाल में मिड कैरियर ट्रेनिंग में मसूरी गए सात आईएएस अधिकारियों की जगह उनके वापस लौटने तक नए अधिकारियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके अलावा प्रमंडलीय आयुक्त सहित IPRD सचिव, समाज कल्याण निदेशक सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी अफसरों की पोस्टिंग होगी.

 


 

निबंधक सहयोग समितियां, निदेशक, नगरीय प्रशासन, राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान, JSLPS के CEO नगर आयुक्त रांची, निदेशक, हस्तकरथा, रेशम एवं हस्तशिल्प के पदों पर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने की संभावना है.
अधिक खबरें
एटीएम तोड़ने में कामयाब नहीं हुए तो चोरों ने चुरा ली बैटरी, सीसीटीवी को भी बनाया निशाना
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 8:39 AM

एटीएम तोड़ कर चोरी की घटना सुनने को मिल हीं जाती हैं पर यूपी से इस बार एक ऐसी चोरी की घटना सुनने को मिली है. जिसे सुनकर आप अपना सर पकड़ लेंगें. दरअसल यह घटना जनकपुरी थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल की है. जहां परिसर में लगे पीएनबी के एटीएम में शुक्रवार की देर रात चोरों ने चोरी के इरादे से एटीएम को तोड़ने की कोशिश की.

नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को सुनाई गई सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 5:04 AM

राजधानी रांची में नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने मामले में पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है. दोषी विजय रजवार, और प्रेम कुमार को उम्र कैद की सजा मिली है. वहीं नाबालिग दोषी को 20 साल की सजा दी गई है. पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है.

बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में तीन आरोपी दोषी करार, 5 अक्टूबर को तय होगी सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 9:10 AM

बहुचर्चित आठ साल पुराने यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी रंजीत कोहली उनकी मां कौशल्या रानी और हाई कोर्ट के बर्खास्त रजिस्टार मुस्ताक अहमद की किस्मत का फैसला आज (30 सितंबर) होगा.

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार हो रही नियमों की अनदेखी, कारवाई ना होने से बढ़ें हैं हौसले
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 3:37 AM

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार नियमों की अनदेखी की जा रही है. प्राईवेट स्कूल के वाहनों द्वारा नियमों को ताक पर रख चलने की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं. लेकिन, इसके बाद भी उनपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने से इनका मनोबल लगातार बढ़ता हीं जा रहा है

मैक्लुस्कीगंज देश के श्रेष्ठ 35 पर्यटक गांवों में, ब्रॉन्ज अवार्ड से सम्मानित
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 2:51 PM

झारखंड की राजधानी रांची से 60 किमी उत्तर-पश्चिम में बसा मैक्लुस्कीगंज को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट टूरिस्ट गांव पुरस्कारों में ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया.