Thursday, Apr 25 2024 | Time 02:25 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


रांची की सड़कों पर लगा महाजाम, जनता होती रही हैरान परेशान, जानिए पूरा मामला

रांची की सड़कों पर लगा महाजाम, जनता होती रही हैरान परेशान, जानिए पूरा मामला
न्यूज11 भारत

रांची: सोमवार से रांची की सड़को पर मच गया जाम का कोहराम. गाड़ियों की लंबी लंबी कतारों ने जहां राजधानी की रफ्तार को रोक दिया वहीं आम जनता इस जाम से त्राहिमाम हो गयी. इस महाजाम की वजह कांग्रेस पार्टी आज अडानी ग्रुप और मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व निर्माणाधीन प्लाईओवर का काम है.

 

बता दे कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कार्यालय के सामने होगा. अडानी और मोदी के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता इन दो स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. ये दोनो स्थान ही  राजधानी के मुख्य सड़कों पर पड़ता है. बता दें कि पहले से ही रातू रोड और डोरंडा के पास फ्लाईओवर का काम निर्माणाधीन है.

 


 

इसपर आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम, इससे दोनों ही मुख्य सड़क पर वाहनो की लंबी कतारें लगी हुई रही. ये सारा हो हल्ला अमेरिका की रिसर्च कंपनी ‘हिंडनबर्ग’ रिपोर्ट के खुलासे के बाद हो रहा इस रिपोर्ट के आने के बाद से ही अडानी कंपनी कांग्रेस के रडार पर है. इसी बहाने कांग्रेस केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा साध रही और अपने सवालों के कठघरे में मोदी सरकार को खड़ा कर रही. वहीं इस धरना प्रदर्शन से रांची की आम जनता बेहद परेशान रही. फ्लाईओवर का निर्माण और कांग्रेस का सड़कजाम सोमवार को लोगो के दफ्तर लेट होने का कारण बना.
अधिक खबरें
रांचीः बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एक्शन प्लान के तहत जिला प्रशासन ने किया RRT का गठन
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:23 AM

ICAR-NIHSAD भोपाल में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों के जांच किए गए नमूनों में H5N1 (Avian Influenza) की पृष्टि हुई है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन की तरफ से एक्शन प्लान के तहत RRT (RAPID RESPONSE TEAM) का गठन किया गया है

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 7:04 PM

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े फैजान अंसारी की डिस्चार्ज पिटीशन पर आज NIA कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई. सुनवाई के बाद एनआईए की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं अब इस मामले में कोर्ट 3 मई को अपना फैसला सुनाएगी.

साहिबगंज में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज कार्यालय से पैसा लूटने मामले में दाहु यादव को हाईकोर्ट ने दी राहत
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 6:36 PM

साहिबगंज में इनफिनिटी इंटरप्राइजेज के कार्यालय से पैसा लूटने मामले में आरोपी दाहु यादव को हाईकोर्ट से राहत मिली है कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. बता दें, यह पूरा मामला 2 अप्रैल साल 2021 का है

Jharkhand HC ने ट्रैफिक SP को दिया आदेश; कहा- 'एंबुलेंस और स्कूल बसें जाम में नहीं फंसे'
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:25 AM

रांची की यातायात व्यवस्था पर सुनवाई करते हुए झारखंड HC ने नियुक्ति को लेकर गृह सचिव से जवाब मांगा है. कोर्ट ने गृह सचिव से सवाल किया है कि यातायात पुलिसकर्मियों के खाली पदों को भरने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है.

जेल से बाहर नहीं निकल सकेंगे 3 कुख्यात अपराधी, 3 महीने तक बढ़ाई गई CCA
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 5:07 PM

राजधानी रांची के 3 कुख्यात अपराधियों के जेल से बाहर आने के सपनों पर पानी फिर गया है. क्योंकि अपराधियों पर लगे CCA अवधि अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दी गई है. इन तीन कुख्यात अपराधियों में रंजीत साव, शेख फिरोज और फरहान अंसारी के नाम शामिल हैं.