Thursday, May 2 2024 | Time 04:25 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


लोकसभा चुनाव 2024: हेवी वेट उम्मीदवारों के बीच धनबाद से चुनावी दंगल में उतर रही ट्रांसजेंडर सुनैना

लोकसभा चुनाव 2024: हेवी वेट उम्मीदवारों के बीच धनबाद से चुनावी दंगल में उतर रही ट्रांसजेंडर सुनैना
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों के ऐलान हो चुका है जिसके बाद से राजनीतिक पार्टियां तो अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है इसके साथ ही हर समुदाय-जाति के लोग इस चुनाव में अपनी हिस्सेदारी पेश कर रहे हैं. इस बीच झारखंड के धनबाद जिले में अब ट्रांसजेंडर यानी कि किन्नर समुदाय भी आगामी लोस चुनाव में अपनी भागीदारी की मांग कर रहा है. बात करें झारखंड में किन्नर समुदायों की तो यहां इनकी संख्या काफी कम है लेकिन किन्नर समुदाय की आवाज बनने के लिए समुदाय की सुनैना सिंह आगे आ रही है उसने ठान लिया है कि वह अपने समुदाय की आवाज बनेगी. वह इस चुनाव में धनबाद लोकसभा सीट से चुनावी दंगल में उतर रही है. 





 

थर्ड जेंडर हमेशा दूसरों का भला चाहते हैं- सुनैना

सुनैना का कहना है कि देश को आजाद हुए 75 साल हो जाने के बावजूद किन्नर समुदाय के सदस्यों को दिन-ब-दिन किनारा किया जा रहा है. उनके समुदाय के लिए किसी राजनीतिक पार्टी ने भी कुछ नहीं किया है. उन्होंने कहा कि उसने कई वर्षों तक अपने परिवार के सदस्यों का उपहास झेला है लेकिन फिर भी वह अपने जैसे लोगों और मध्य वर्गीय परिवार के सपोर्ट से लोस चुनाव के चुनावी दंगल में कूदने जा रही है. सुनैना ने कहा कि अधिकतर लोक राजनीतिक में आने के बाद भाई-भतीजावाद करते हैं लेकिन उनका (किन्नरों) का कोई भाई और भतीजा नहीं होता है वे हमेशा से दूसरों का सिर्फ भला चाहते हैं. 

 

इस वर्ष 2024 में 48,044 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं रजिस्टर्ड

जानकारी के लिए आपको बता दें, भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के अनुसार, साल 2024 यानी इस वर्ष 48,044 ‘थर्ड जेंडर’ वोटर्स रजिस्टर्ड है. इनकी संख्या साल 2019 में 39,683 थी. साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कुल 91.2 करोड़ मतदाताओं की संख्या थी. इनमें से 43.85 करोड़ महिला, 47.34 करोड़ पुरुष इसके साथ ही कुल 39,075 की संख्या थर्ड जेंडर वोटर्स की थी. वहीं 2019 के लोस चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या 8,054 थी, इनमें कुल 726 महिला और पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 7,322 थीं. इसके अलावे थर्ड जेंडर की ओर से कुल 6 उम्मीदवार चुनावी दंगल में थे.
अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी