पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:-घाघरा लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के घाघरा मंडल में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधिवत पूजन मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक ने किया एवं कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी समीर उरांव ने फीता काटकर किया,कार्यालय उद्घाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर समीर उरांव ने उपस्थित कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के सर्वांगीण विकास एवं भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करें। कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों के मेहनत के दम पर हमलोग चुनाव को जीतेंगे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री उरांव ने कहा की आप सभी के सेवा का अवसर इस बार मुझको मिला है मैं बहुत भाग्यशाली हूं आप सभी के आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद सभी कार्यों को पूरा करूंगा।
इस बार एक लाख वोटो से विजय प्राप्त करेगी भारतीय जनता पार्टी भाजपा नेता अशोक उराँव
वहीं भाजपा नेता अशोक उराँव ने कहा कि इस बार लोकसभा का चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री समीर उराँव कांग्रेस एवं निर्दलीय विधायक चमरा लिंडा से एक लाख से ज्यादा वोट के अंतराल से भी जीत हासिल करेगी।