Friday, May 3 2024 | Time 15:45 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • World Press Freedom Day 2024: जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसके पीछे का कॉन्सेप्ट
  • सोलर टैंक के स्टार्टर चोरी होने से गांव के 45 घरों को हो रही है पानी की किल्लत
  • बारकोड से कर सकते हैं पहचान सरकारी दुकान में बिक रही शराब असली है या नकली
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • लेफ्टिनेंट के पद पर इंडियन आर्मी ने निकाली भर्तियां, जानें सलेक्शन का पूरा प्रोसेस
  • ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
  • ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
  • हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
  • हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
झारखंड


लातेहार: गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन

लातेहार:  गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत

लातेहार/डेस्क:  लातेहार जिले के चंदवा प्रखण्ड अंतर्गत हुटाप पंचायत के सुदूरवर्ती गांव में शादी से ठीक पहले दुल्हन अचानक फरार हो गई. जबकि घर पर गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंच गई थी. मंडप भी सज गया था और सात फेरों की तैयारियां चल रही थी. घर में शादी की सारी तैयारिया पूरी थी. बारातियों के खाने के लिए पकवान बनकर तैयार था. लड़की को शादी के लिए मंडप पर ले जाया जाना था, जिसके बाद दुल्हा और दुल्हन सात फेरे लेते, लेकिन इससे पहले ही लड़की घर छोड़कर फरार हो गई. दुल्हन के फरार होने के बाद हडकंप मच गया व शादी की खुशियां भी गम में बदल गई. वर और वधु पक्ष में नोक झोंक व विवाद शुरू हो गया.

 

दुल्हन के फरार होने के बाद दुल्हन के पिता ने सामाजिक लोक लाज बचाने के लिए अपनी छोटी बेटी से दूल्हे के शादी करने का आग्रह किया व दुल्हन की बहन भी पिता के पगड़ी का मान रखते हुए शादी के लिए तैयार हो गई. लेकिन दूल्हा शादी के लिए राजी नही हुआ. विवाद बढ़ता देख पंचायत के मुखिया को बुलाया व उचित फैसला लेने की मांग दोनो पक्षों की ओर से की जाने लगी. लेकिन वर व वधु दोनो पक्ष अपनी अपनी मांगों को लेकर अड़ गए व विवाद बढ़ने लगा. 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पहल पर प्रशासन ने दो पक्षो को समझा कर मामला कराया शांत

इसी बीच इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी राजेश प्रसाद को हुई. उन्होंने इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी व प्रशासन को दी. इसके बाद प्रशासन गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया. इसके बाद बिन दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई. प्रशासनिक टीम में चंदवा थाना के पुअनि किशोर मुंडा, रविन्द्र सिंह, पंचायत सचिव बालेश्वर उरांव व अन्य शामिल थे. 

 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि लातेहार सदर प्रखंड अंतर्गत सोहदाग गांव के कांगलू गंझू के बेटे की शादी हुटाप पंचायत के जिलिंग गांव में तय हुई, तय तिथि के अनुसार गुरुवार की देर रात्रि बारात भी आ चुकी थी. लेकिन मौके पर दुल्हन के भाग जाने से मामला उल्टा पड़ गया और द्वार से बिन दुल्हन के लिए ही बारात को वापस लौटना पड़ा. पीएलवी राजेश प्रसाद व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पहल पर तत्काल प्रशासनिक टीम गांव नहीं पहुंचती तो मामला और भी बढ़ सकता था.
अधिक खबरें
मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 2:31 PM

जिस तरह से हजारीबाग में लोकसभा चुनाव की खुमारी जनता के बीच सिर चढ़ कर बोल रही है, उससे तो यहीं पता चल रहा है कि हजारीबाग में गर्मी का तापमान भी उसके सामने फीका महसूस पड़ रहा है. पिछले दिनों के घटनाक्रम पर अगर नजर डालें तो ज्ञात होता है कि राजनीतिक पार्टी का सांगठनिक ढांचा कैसा होना चाहिए. चुनाव तो कई दल लड़ते हैं, लेकिन कौन कितने अनुशासन में रह कर चुनाव की तैयारी करता है और लड़ता है वह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. जिस प्रकार से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता चुनावी सभा के दौरान अपना काम कर रहे हैं, उसका मैसेज भी जनता के बीच खूब जा रहा है.

हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 1:34 PM

हजारीबाग में हीट वेव के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिला में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. इस बीच सरकार के आदेश के बावजूद जिले के कई प्रखंडों में कई प्राइवेट स्कूल खुले है.

रघुवर दास का पहाड़ी मंदिर में मनाया गया जन्मदिन, देखें तस्वीरें..
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 1:29 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.

झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन आज, PM ने ट्वीट कर दी बधाई
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 11:51 AM

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के लिए आज, 3 मई का दिन खास है. आज झारखंड के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन मना रहे है.

PM मोदी के आगमन पर दोपहर 3 बजे से रांची के इस मार्ग पर पूरी तरह से बंद रहेगा परिचालन
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 6:25 AM

PM नरेंद्र मोदी का आज झारखंड में आगमन होगा. वे दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को राजधानी रांची पहुंचेंगे. वहीं उनके झारखंड आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.