न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाडी और प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग राम प्रखंड के पदाधिकारीयों के द्वारा कोलेबिरा मुख्यालय में कार्यालय का उद्घाटन किया गया. वहीं प्रखंड के लचरागढ़ स्थित टावर चौक के समीप भी कांग्रेस का चुनावी कार्यालय का उदघाटन कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता क्लेमेंट टेटे, अल्बिनुस लुगुन, जोसेफ सोरेंग,भागीरथी साहू,अंतोनी बाघवार,संजय पॉल केरकेट्टा, स्कॉलास्टिक डांग सहित उपस्थित कांग्रेस के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के द्वारा सामूहिक रूप से कार्यलय का उद्धघाटन फीता काटकर किया गया.
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सह 15 सूत्री सदस्य,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी क्लेमेंट टेटे ने संबोधित करते हुए कहा हम लोग चुनाव के महापर्व की तैयारी में जुट चुके हैं।लोकतंत्र का चुनावी महापर्व 13 मई को है अब बहुत कम समय रह गया है। खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को जीतने के लिए कार्यकर्ता पूरे तन,मन और लगन से जनसंपर्क अभियान में लग जाना है