Saturday, Apr 20 2024 | Time 04:08 Hrs(IST)
 logo img
राजनीति


खीरू महतो को जदयू की कमान, प्रवीण सिंह बने प्रभारी

दिल्ली में हुई घोषणा, छह महीने से भंग थी कमेटी, संयोजक श्रवण कुमार चला रहे थे संगठन
खीरू महतो को जदयू की कमान, प्रवीण सिंह बने प्रभारी

रांची: पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष खीरू महतो को फिर से प्रदेश जदयू का कमान दिया गया है. पार्टी राष्ट्रीय महासचव प्रवीण कुमार सिंह को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. वहीं गुलाब महतो झारखंड में विस्थापितों को संगठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसकी घोषणा दिल्ली जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने की. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जदयू प्रदेश में एक सशक्त संगठन के रूप में उभरेगा और पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी.


बतातें चलें कि प्रदेश कमेटी पिछले छह महीने से अधिक समय से भंग है. सालखन मुर्मू को हटाने के बाद श्रवण कुमार को संयोजक बनाया गया था, जो फिलहाल संगठन चला रहे थे. खीरू महतो पूर्व में भी जदयू के अध्यक्ष रह चुके हैं.


ये भी पढ़ें:- BPSC ने जारी की परीक्षा की तिथि, इस लिंक से करें चेक

अधिक खबरें
Lok Sabha Election 2024: निशिकांत दुबे और दीपिका पांडे चुनावी मैदान में मुकाबला आमने-सामने
अप्रैल 17, 2024 | 17 Apr 2024 | 8:48 AM

इंडिया गठबंधन की ओर से आखिरकार लंबे इंतजार के बाद गोड्डा संसदीय सीट के प्रत्याशी का नाम घोषणा हो गई. गोड्डा सीट पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सामने कांग्रेस ने दीपिका पांडे को टिकट दिया है.

चुनाव आयोग ने लगाया कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के प्रचार पर 48 घंटे का बैन
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 7:22 PM

चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम 6 बजे से अगले 48 घंटे के लिए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे का बैन लगा दिया है. सुरजेवाला अब अगले 48 घंटे तक किसी भी रैली या जनसभा को संबोधित नहीं कर पाएंगे.

कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की घोषणा, धनबाद से अनुपमा सिंह को मिला टिकट
अप्रैल 16, 2024 | 16 Apr 2024 | 5:42 AM

कांग्रेस ने झारखण्ड में लोकसभा सीट के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. गोड्डा से दीपिका पांडे, धनबाद से अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह और चतरा से केएन त्रिपाठी को पार्टी ने टिकट दिया है.

सरायकेला में चुनाव प्रचार के दौरान आपस में भिड़े BJP-JMM कार्यकर्ता, गीता कोड़ा थी मौजूद
अप्रैल 14, 2024 | 14 Apr 2024 | 4:15 AM

सरायकेला में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची चाईबासा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा को जेएमएम कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाया. मामला जिला के गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर गांव का है जहां अचानक बीजेपी और जेएमएम के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

चुनाव प्रचार कर रहे आंध्र प्रदेश के CM को अज्ञात ने मारा पत्थर, बाल-बाल बच गई आंख
अप्रैल 14, 2024 | 14 Apr 2024 | 2:18 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार कर रहे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पर हमला हुआ है. इससे वे घायल हो गए है. घटना विजयवाड़ा का है जहां मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उनको पत्थर मारा.