अनंत/न्यूज़11भारत
बेरमो/डेस्क: गोमिया प्रखंड के गोमिया पंचायत के गोमिया बस्ती स्थित श्री श्री मध्य दुर्गा मंदिर परिसर में 26 से 29 अप्रैल तक 9 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को यज्ञ मंडप में गोमिया विधायक डा लंबोदर महतो और जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात 251 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर महतो टोला, मोदी टोला, थाना चौक, पोस्ट ऑफिस मोड़, पुराना सिनेमा हॉल, कोठी टांड़, गोमिया बस्ती होते हुए भगत अहरा तालाब पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया. तत्पश्यात महायज्ञ शुरू किया गया. इस अवसर पर विधायक डा लंबोदर महतो ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण शुद्ध एवं पवित्र हो जाता है और लोगों को सभी कार्यों के साथ कुछ समय धार्मिक कार्यों में भी लगाना चाहिए. वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार गोमिया प्रखंड के सदस्यों ने बताया कि गोमिया में 26 से 29 अप्रैल तक 9 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें प्रथम दिन शुक्रवार को प्रातः सदगृंथ एवं दिव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई.
संध्या में आद्य शक्ति गायत्री,युग शक्ति गायत्री से संबंधित संगीत व प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया. 27 अप्रैल की प्रातः ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ, दोपहर युवा सम्मेलन, संध्या में यज्ञ का ज्ञान विज्ञान से संबंधित संगीत व प्रवचन कार्यक्रम. 28 अप्रैल की प्रातः ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, दोपहर कार्यकर्ता गोष्ठी, संध्या संगीत प्रवचन एवं दीप महायज्ञ. 29 अप्रैल को प्रातः ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, गायत्री महायज्ञ एवं दीक्षा संस्कार, पूर्णाहुति एवं टोली विदाई का कार्यक्रम किया जाएगा. कलश यात्रा में पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, मुखिया बलराम रजक, पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, राजकुमार यादव, रोहित यादव, संदीप स्वर्णकार, प्रेम कुमार, लालू जायसवाल, प्रमोद स्वर्णकार, महेश स्वर्णकार, शंकर वर्मा, संजय स्वर्णकार, फागू स्वर्णकार, मालती देवी, रविंद्र प्रसाद, बिनोद यादव,रौशन स्वर्णकार, परमेश्वर स्वर्णकार, अजय पांडेय, विजय जायसवाल सहित गायत्री परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे.