Tuesday, May 21 2024 | Time 11:00 Hrs(IST)
 logo img
  • रांची में पिकअप और PCR वैन के बीच टक्कर, हादसे में महिला जवान घायल
  • अब OTP Scam पर लगाम लगाएगा Google, खोजा ये तरीका
  • अब OTP Scam पर लगाम लगाएगा Google, खोजा ये तरीका
  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का झारखंड दौरा आज, चुनावी सभा में भरेंगे हुंकार
  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का झारखंड दौरा आज, चुनावी सभा में भरेंगे हुंकार
  • आपके बच्चों में कहीं विटामिन D की कमी तो नहीं ?
  • आपके बच्चों में कहीं विटामिन D की कमी तो नहीं ?
  • बिहार के सारण में चुनाव के बाद दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत 2 की हालत गंभीर
  • बिहार के सारण में चुनाव के बाद दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत 2 की हालत गंभीर
  • कंपनी ने नहीं दी सैलरी, हरियाणा के युवक ने दे दी अपनी जान, 2 बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
  • जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
  • जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
  • ईसीएल राजमहल प्रोजेक्ट के तीन अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने शिकायत की, जांच जारी
  • Chandra Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं
  • थायराइड, शुगर और BP के लिए रामबाण इलाज है धनिया का पानी, पेट साफ और गैस-कब्ज से मुक्ति
झारखंड » हजारीबाग


चंदवारा प्रखण्ड में जेपी पटेल का जनसंपर्क अभियान, भाजपा पर रहे हमलावर

हम आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे, संविधान को बचाकर ही रहेंगे - जेपी भाई पटेल
चंदवारा प्रखण्ड में जेपी पटेल का जनसंपर्क अभियान, भाजपा पर रहे हमलावर
प्रशांत शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने रविवार को बरही विधानसभा अंतर्गत चंदवारा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आरागारो, खांडी, पिपराही, मदलगुंडी, चंदवारा, पथलगड्डा, पितिरचांच, उरमा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने डोर टू डोर कैंपेन चलाकर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा द्वारा संविधान पर किये जा रहे हमलों और आरक्षण को समाप्त करने के षड्यंत्र को लोगों के सामने रखा। देश को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि भाजपा चार सौ पार का नारा इसलिए दे रही है ताकि संविधान को बदला जा सके। कहा, सभी के मोबाइल में अब अमित शाह का वो वीडियो पहुंच चुका है जिसमे वो आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को समझाया कि अब भी वो लोग नहीं जागे तो आने वाले वक्त में आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा साथ ही संविधान में अन्य फेर बदल किया जाएगा। जो गरीबों और पिछड़ों के लिए दमनकारी नीति अपनाएगा।

 


 

जनसंपर्क में जेपी भाई पटेल को बरही विधायक उमा शंकर अकेला का साथ मिला। उन्होंने जेपी की अगुवाई करते हुए ग्रामीणों से कांग्रेस पार्टी को वोट करने की अपील किया। स्थानीय होने का फायदा उनको मिला और ग्रामीणों ने उन्हें भारी समर्थन दे कांग्रेस को जिताने की बात कही।

जनसंपर्क के दौरान विधायक अकेला यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, अज्जू सिंह, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद अबरार, अनिल दास, संतोष मोदी, नकुल पांडे, बबलू यादव, अशोक सिंह, मुंशी यादव, नारायण रजक, विनोद पंडित, पप्पू यादव, दिलीप राणा, विजय बरनवाल, द्वारिका यादव, छोटू यादव, मनोज शर्मा, संजय कुमार दास, डालचंद पांडे, बजरंगी यादव, काली यादव, गुलाब यादव, मथुरा यादव, विनय सिंह, अरुण यादव, झामुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, झामुमो प्रखंड सचिव मो. इनामुल सहित इंडिया गठबंधन के सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अधिक खबरें
हजारीबाग में
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 3:11 PM

बहुचर्चित टीवी सीरियल "भाभी जी घर पर है" में मास्टर जी का रोल निभा रहे केरेडारी प्रखंड के निवासी विजय कुमार सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

हजारीबाग में नाबार्ड परियोजना अंतर्गत गुणवत्ता युक्त प्रोटीन मक्का के एकल संकर मक्का बीज उत्पादन एवं मूल्य संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 2:11 AM

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान झारखंड द्वारा नाबार्ड परियोजना अंतर्गत झारखंड में गुणवत्ता युक्त प्रोटीन मक्का के एकल संकर मक्का बीज उत्पादन एवं मूल्य संबध़ित उत्पाद बनाने की उन्नत तकनीकी विषय पर त्रिदिवसीय युवा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के 10 कृषक उत्पादक संगठन के कुल 63 किसानों ने भाग लेकर संकर मक्का बीज उत्पादन की तकनीकीयों को बारीकी से सीखा.

हजारीबाग के दारू प्रखंड में विचरण कर रहा 31 हांथियों का झुंड,  एक सप्ताह से मचा रहा है भारी तबाही
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 1:50 AM

दारु प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से 31 हाथियों का झुंड लगातार तबाही मचा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के दिगवार सोनडीहा, गाड्या, चिरूवा इरगा आदि जगहों पर हाथी रोजाना पहुंचकर भारी नुकसान कर तबाही मचा रहे हैं. इन हाथियों के झुंड में छोटे बड़े कुल 31 हाथी है. एक हाथी की मौत कुछ दिन पूर्व विद्युत करंट लगने से हो गई थी.

बरही की रानी को मिला एक्सीलेंस ब्यूटी अवार्ड, अक्षरा सिंह ने किया सम्मानित
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 1:29 AM

बरही रसोईया धमना निवासी केदार साव की पुत्री रानी शीतल को एक्सीलेंस ब्यूटी अवार्ड से नवाजा गया है. पिछले दिनों पटना में आयोजित इस प्रतियोगिता में रानी अव्वल रहीं थीं. जिसके लिए भोजपुरी में मशहूर गायिका अक्षरा सिंह ने उन्हें सम्मानित किया.

लोकसभा चुनाव- 2024 : हजारीबाग के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने परिवार के तीन पीढ़ी के साथ किया मतदान
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 1:14 AM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने लोकसभा चुनाव- 2024 के दौरान सोमवार को मतदान करने अपनी धर्मपत्नी निशा जायसवाल, पुत्र करण जायसवाल, भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल, भाई प्रशांत जायसवाल की धर्मपत्नी ट्विंकल जायसवाल के साथ बूथ पर पंहुचे और वोट डाला.