Friday, Sep 29 2023 | Time 13:03 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • World Heart Day 2023: वर्ल्ड हार्ट डे आज, जानिए क्या है इस बार का थीम
  • World Heart Day 2023: वर्ल्ड हार्ट डे आज, जानिए क्या है इस बार का थीम
  • ड्रामा क्वीन की नई फरमाइश कहा- मुझ पर बायोपिक बननी चाहिए
  • AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
  • बिरसा चौक के महतो होटल में अगलगी, कई सामान जलकर खाक
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
  • रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
  • जामताड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ATS की कार्रवाई, 5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
झारखंड


आठ दिसंबर से सभी जिलों में निकाली जाएगी जोहार आभार यात्रा

आठ दिसंबर से सभी जिलों में निकाली जाएगी जोहार आभार यात्रा
न्यूज11 भारत




रांचीः झारखंड सरकार अपने कार्यक्रमों और सरकारी योजना के अलावा मिशन 2024 के अंतर्गत जोहार आभार यात्रा शुरू करने जा रही है. यात्रा सभी जिलों में निकाली जाएगी. इस यात्रा के जरिये झारखंड मुक्ति मोरचा, कांग्रेस, राजद  महागंठबंधन दल अपने चुनावी घोषणा पत्र की समीक्षा करेगी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने की रणनीति भी बनायेगी. कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी, जिसमें तीनों दलों के मंत्री और कई विधायक मौजूद शामिल रहे. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्णय लिया कि तमाम मंत्री और विधायक सभी जिलों में जाकर समीक्षा करेंगे कि उनकी जो योजनाएं हैं, वे कहां तक पूरे हुए हैं. चुनावी वायदों में से कितनी घोषणाएं पूरी हुई हैं. आभार यात्रा 8 दिसंबर से शुरू होगी. इसको लेकर कांग्रेस विधायक दल नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फैसला लिया है कि तमाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करनी है.

 


 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि इस आभार यात्रा में हम 2 दिनों में 2 जिले पूरे करेंगे. रात को उसी जिले में रुक कर तमाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे. सारी चीजों पर चर्चा भी होंगी कि अब क्या कुछ बचा है और क्या कुछ करना बाकी है. सरकार ने जो भी अपने मेनिफेस्टो में कहा था वह कहां तक पहुंचा है और लोगों को क्या कुछ लाभ हो रहा है. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि आभार यात्रा में हमें लोगों का समर्थन जरूर मिलेगा. जिस तरीके से पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं तो उन लोगों का भी सहयोग जरूर मिलेगा. हमारी सरकार ने पारा शिक्षक, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मांगों को पूरा किया. विकास की कई योजनाएं लायी गयीं, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है. पूरे देश में सभी के लिए सर्वजन पेंशन स्कीम लायी गयी.
अधिक खबरें
AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 11:48 AM

राजधानी रांची के मोरहाबादी में आजसू पार्टी आज से तीन दिवसीय महाधिवेशन कार्यक्रम शुरू हो रहा है. जिसे लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है. इस महाधिवेशन में बुद्धिजीवी और सामाजिक लोगों का जुटान होगा

रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 10:16 AM

जधानी रांची के बुढ़मू में अवैध बालू से लदे हाइवा को अपराधियों ने जला दिया. घटना बुढ़मू केरेडारी सिमांत क्षेत्र अंतर्गत हेंदेगीर मुख्य मार्ग का है.

ईद मिलादुन्नबी पर आज निकाला जाएगा जुलूस, प्रशासन ने कई रूट में किए बदलाव
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 7:35 AM

ईद मिलादुन्नबी पर राजधानी के कई इलाकों से गुरूवार को जुलूस निकाला जाएगा. इससे लेकर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है.

पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 7:18 AM

राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में मनीष नामक युवक पर गोलीबारी मामला सामने आया था. यह घटना बुधवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास हुई थी.

चाईबासा में नक्सलियों ने बनाया सुरक्षाबल के जवानों को निशाना, घायल तीनों जवान एयरलिफ्ट कर रांची लाये गए
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 2:12 AM

झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है.चाईबासा के तुम्बाहाका और सुरजुमबुरू के बीच सुरक्षाबल के जवान आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए .