Sunday, Apr 28 2024 | Time 00:34 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


JOB ALERT: रांची यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 321 पदों पर बहाली शुरू, जाने आवेदन प्रक्रिया

JOB ALERT: रांची यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 321 पदों पर बहाली शुरू, जाने आवेदन प्रक्रिया
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: क्या आपका सपना भी शिक्षक बने का है ? अगर हां तो यह खबर आपके लिए है. बता दें, रांची यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के पद के लिए बहाली निकली है. इन पद पर कुल 321 शिक्षकों की भर्ती की जानी है. इसे लेकर 13 मार्च 2024 से ही आवेदन प्रकिया शुरू हो गई हैं, और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 3 अप्रैल 2024 तय की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी चांसलर पोर्टल www.jharhanduniversity.nic.in पर जाएं. 

 

विश्वविद्यालय PG और संबद्ध कॉलेजों में यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी. ये नियुक्तियां विभिन्न विषयों में की जाएंगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र अधिकतम 65 वर्ष तय की गई है.

 

किस विषय में कितनी रिक्तियां

बता दें, भूगोल 02, मुंडारी 06, एंथ्रोपोलॉजी 08,जियोलॉजी 06, पंच परगनिया 01, बी. लाइब्रेरी 01, हिंदी 14, फिलॉस्फी 14,बैंकिंग एंड फाइनांस 04, इतिहास 42, फिजिक्स 12, बीसीए 06, होम साइंस 02, राजनीति विज्ञान 20, बांग्ला 05, कुरमाली 02, साइकोलॉजी 20, बॉटनी 01, कुडुख 06, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 03, केमेस्ट्री 19, गणित 09, संस्कृत 08, कॉमर्स 28, म्यूजिक 02, सोशियोलॉजी 12, इकोनॉमिक्स 10, उर्दू 18, इंग्लिश 27, ऑफिस मैनेजमेंट एंड एलटी 06, जूलॉजी 07. 

 

आरक्षित पद 

1. बता दें, 321 पदों में अनारक्षित के 129 पद

2. ST के लिए 83 पद

3. SC के लिए 32 पद

4. BC-1 के लिए 26 पद

5. BC-2 के लिए 19 पद 

6. EWS  के लिए 32 पद

 

चयनित उम्मीदवार की प्रति माह सलेरी 57700 रुपये होगी 

 


 

आवेदन शुल्क 

बता दें, सामान्य, OBC व EWS कैटेगरी- 1000 रूपए 

SC और ST- 500 रुपए
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.