Friday, Sep 29 2023 | Time 11:58 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
  • बिरसा चौक के महतो होटल में अगलगी, कई सामान जलकर खाक
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
  • रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
  • जामताड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ATS की कार्रवाई, 5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
NEWS11 स्पेशल


राष्ट्रपति चुनाव: जेएमएम द्रौपदी मुर्मू का करेगा समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव: जेएमएम द्रौपदी मुर्मू का करेगा समर्थन

न्यूज11 भारत


रांची: राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का समर्थन झामुमो करेगी. इस संबंध में अध्यक्ष शिबू सोरेन की ओर से सभी सांसद व विधायक को पत्र लिखा गया है. जिसमें कहा गया है कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्टपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है. ऐसे में विचारोपरांत पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है. इसलिए सभी सांसद व विधायकों को निर्देश दिया जाता है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करें.


जेएमएम ने पहले की थी बैठक


जेएमएम ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीते दिनों बैठक की थी. तब पार्टी ने केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु, शिबू सोरेन को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था. समर्थन के मामले में नलिन सोरेन ने तब बताया था कि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से सीएम हेमंत सोरेन मुलाकात करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर निर्णय लिया जाएगा. इस बीच पिछले दिनों राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व सीएम हेमंत सोरेन से बात की थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मांगा था. 


सीएम के ट्वीट ने कर दिया था इशारा


एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु के झारखंड पहुंचने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि ‘द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड आ रही हैं, भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है. द्रौपदी मुर्मू को हमारी ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार. द्रौपदी मुर्मू के आने पर झुककर उनका अभिवादन भी किया था. तब जेएमएम ने औपचारिक रूप से अपने पत्ते भले नहीं खोले थे. मगर पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से किए गए उस ट्वीट के संकेत मिल गए थे कि एनडीए प्रत्याशी को जेएमएम समर्थन करेगा. आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से समर्थन की घोषणा कर दी.



अधिक खबरें
5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता हैं टीचर्स डे, जानें वजह
सितम्बर 05, 2023 | 05 Sep 2023 | 11:42 AM

5 सितंबर 1888 को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था. भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्वंय एक महान शिक्षक थे. और जब एक बार उनके शिष्यों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाने का सोचा तो डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा कि ‘मेरा जन्मदिन अलग से मनाने की बजाय अगर टीचर्स डे के रूप में मनाया जाएगा तो मुझे ज्यादा गर्व होगा. बता दें, भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में मनाया गया था.

30 या 31 अगस्त कब मनाया जाएगा भाई-बहन का पवित्र त्योहार 'रक्षाबंधन', जानिए
अगस्त 29, 2023 | 29 Aug 2023 | 12:16 PM

भद्राकाल 30 अगस्त को रात के 9:02 मिनट पर खत्म हो जाएगा. और इस काल के खत्म होने के बाद ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं. रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 30 अगस्त 2023 रात्रि से 9:02 बजे शुरू हो जाएगा और 31 अगस्त की सुबह 07:05 बजे तक रहेगा. देश में कई जगह उदया तिथि के अनुसार ही इस का त्योहार को मनाया जाता हैं. इसलिए बहुत से लोग 31 अगस्त को भी रक्षाबंधन मनाएंगे. आपकों बता दें कि पूर्णिमा 31 अगस्त की सुबह 07: 05 बजे तक ही रहेगी. इसलिए 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा.

झारखंड के इस जिले में दफन है बेशकीमती खजाना और इतिहास की गाथा
अगस्त 27, 2023 | 27 Aug 2023 | 2:19 PM

झारखंड की धरती के गर्भ में समृद्ध रियासतों के कई गाथा और बेशकीमती खजाने दफन है. जो दिन-भर-दिन संरक्षण और खोज के अभाव में विलुप्त होते जा रही है. इन्ही में से एक सिमडेगा के बीरू रियासत के जमींदोज महल की रोचक गाथा है. शायद ही यह गाथा आपने सुनना होगा. जहां इंसान के जिंदा बाघ बन जाने से लेकर समृद्ध खजाने का इतिहास दफन है.

चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की टीम में झारखंड का बेटा, परिवार में जश्न का माहौल
अगस्त 25, 2023 | 25 Aug 2023 | 1:50 PM

बुधवार (23 अगस्त) को भारत ने इतिहास रच दिया, जब चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया. यह प्रयास न केवल भारत की शानदार उपलब्धि को दर्शाता है, बल्कि इसने पूरे विश्व वैश्विक समुदाय का ध्यान भी आकर्षित किया है. चंद्रयान-3 मिशन के सफल लैंडिंग ने जहां पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है. वहीं, चंद्रयान- 3 की वैज्ञानिक टीम में शामिल झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर के पाथरोल स्थित लेडवा गांव निवासी निशांत कुमार ने भी मधुपुर सहित झारखण्ड का मान बढ़ाया है.

आदिवासी समाज की आवाज रहे पद्मश्री डॉ रामदयाल की 84वीं जयंती आज
अगस्त 23, 2023 | 23 Aug 2023 | 3:38 AM

आज पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की 84वीं जयंती है. आज ही के दिन वर्ष 1939 में झारखंड की माटी तमाड़ में डॉ रामदयाल मुंडा का जन्म हुआ था. डॉ. रामदयाल मुंडा दलित और आदिवासी समाज की आवाज थे. 80 के दशक के अंत में उन्हे कमेटी ऑन झारखंड मैटर का प्रमुख सदस्य बनाया गया था. देश-विदेश में हुए कई कार्यक्रमों में उन्होंने झारखंडी संस्कृति को आगे बढ़ाया. आदिवासी गीतों, परंपपराओं, रीति रिवाजों के संरक्षण और विकास को हमेशा ही महत्व दिया और उसका नेतृत्व भी किया. इसके साथ ही रूस, अमेरिका, चीन, जापान, फिलीपींस जैसी देशों की यात्रा भी की और झारखंड की संस्कृति को दूनियाभर में बिखेरा है.