Thursday, May 2 2024 | Time 01:37 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


लोकसभा सीट के लिए JMM ने जारी की अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट

लोकसभा सीट के लिए JMM ने जारी की अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः लोकसभा चुनाव के लिए JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने अपने दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है. इसके बाद अब जेएमएम जल्द ही बाकी तीन अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी. पार्टी ने अपने दो वरिष्ठ विधायकों को लोस के चुनावी मैदान में उतारा है. 

 

बता दें, जेएमएम ने दुमका से नलिन सोरेन को अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया है वहीं गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को चुनावी दंगल में उतारा है. नलिन सोरेन दुमका से शिकारीपाड़ा के झारखंड विधानसभा सदस्य (विधायक) है जबकि मथुरा महतो गिरिडीह के टुंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक है. 

 







दोनों हमारे ट्राइड और टेस्टेड मिसाइल है - सुप्रियो भट्टाचार्य

पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जमशेदपुर, राजमहल और सिंहभूम सीट पर जल्द उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा. वहीं दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो के लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों हमारे ट्राइड और टेस्टेड मिसाइल है जो सीधे टारगेट पर वार करेंगे हमारा एक ही टारगेट जीत है.

अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी