Friday, Apr 26 2024 | Time 06:16 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


TATA के फैसले पर JMM का विरोध, सरकार पर राज्यवासियों को बेरोजगार करने का आरोप

परंपरागत हथियारों के साथ लैस होकर JMM करेगा हुड़का जाम आंदोलन
TATA के फैसले पर JMM का विरोध, सरकार पर राज्यवासियों को बेरोजगार करने का आरोप

न्यूज11 भारत

चक्रधरपुर, चाईबासा : टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में शिफ्ट किए जाने का झारखंड मुक्ति मोर्चा विरोध कर रही है. झामुमो ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, अब बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी है. आज यानी 17 नवंबर को कंपनी से जुड़े हर स्थान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लोग परंपरागत हथियारों के साथ लैस होकर हुड़का जाम आंदोलन करेंगे.


पश्चिमी सिंहभूम जिले में नोआमुंडी और बड़ाजामदा में पूरे जिले से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्र होंगे और कंपनी के खिलाफ आंदोलन करेंगे. आंदोलन को लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष और चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने सोमवार को सोनुआ और गोईलकेरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाया. मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि टाटा कंपनी के फैसले के विरोध में 17 को जोरदार आंदोलन होगा.


इसे भी पढ़ें, Jharkhand Corona Update: सूबे में Active मरीज 100 के पार, जानें अपने शहर का हाल


कंपनी के फैसले के पीछे सरकार का हाथ : विधायक

विधायक सुखराम उरांव ने टाटा कंपनी के मुख्यालय पुणे शिफ्ट करने के फैसले के पीछे केंद्र सरकार का हाथ होने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड के लोगों को बेरोजगार करने के लिये यह चाल चला जा रहा है, जिससे स्थानीय मूलवासी आदिवासी लोग बेरोजगार हो जाएंगे. विधायक सुखराम उरांव ने कोल्हान के आदिवासियों और मूलवासियों के हित में इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को भी राजनीतिक से ऊपर उठकर टाटा कंपनी के फैसले का पुरजोर विरोध करने का अपील किया.


 
अधिक खबरें
मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा झारखंड चुनाव आयोग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:17 PM

झारखंड के प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर चुनाव आयोग उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगा. इसे लेकर चुनाव आयोग कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने श्रम विभाग के साथ बैठक की.

झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:13 AM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार के गृह कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग के दो IPS पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है

चतरा लोकसभा सीट से कल पर्चा भरेंगे BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:34 AM

चतरा लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह कल यानी 26 अप्रैल को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे.

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में CBI कोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:55 PM

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में एचईसी के पूर्व सीनियर डीजीएम अनिल कुमार सिंह और कोलकाता की कंपनी मेसर्स कंसल्टिंग डिजाइन इंजीनियरिंग सेंट्रल प्रा. लिमिटेड के संचालक पार्थ चक्रवर्ती को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

वाईके दास नहीं मानते हाईकोर्ट का आदेश, सवाल पूछा तो कोर्ट से कहा- आदेश की एक कॉपी लाकर दीजिए
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:39 PM

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव वाईके दास के खिलाफ दायर रिट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बोर्ड सचिव वाइके दास को आदेश देते हुए बतौर बोर्ड के सचिव के तौर पर किसी भी काम को करने से रोक लगा दी है