Thursday, May 2 2024 | Time 04:00 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


JMM ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी शिबू सोरेन से जुड़े लोकपाल के आदेशों के खिलाफ चुनौती

JMM ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी शिबू सोरेन से जुड़े लोकपाल के आदेशों के खिलाफ चुनौती
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः आय से अधिक संपत्ति मामले में JMM सुप्रिमो और पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल द्वारा CBI को दिए जांच के आदेश को पार्टी ने चुनौती दी है. दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करते हुए जेएमएम पार्टी ने लोकपाल के आदेशों के खिलाफ याचिका दाखिल की है. पार्टी द्वारा कोर्ट में दाखिल याचिका पर 23 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है. जानकारी के अनुसार, सर्वोच्चतम न्यायालय के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड प्रज्ञा सिंह बघेल के जरिए पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. 





 

बता दें, आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ दाखिल याचिका पर फैसला सुनाते हुए लोकपाल ने 22 फरवरी को सीबीआई को आदेश देते हुए जल्द से जल्द जांच करने को कहा था. मामले में लोकपाल ने छह महीने के अंदर प्रारंभिक जांच पूरी करने का निर्देश सीबीआई को दिया था. वहीं इस संबंध में गोड्डा से बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने साल 2020 में लोकपाल के समक्ष शिबू सोरेन के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने झारखंड के पूर्व सीएम सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप लगाया था.
अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी