Saturday, Apr 27 2024 | Time 06:28 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


पंचायत चुनाव : रांची में जिला परिषद की 28 सीटें रिजर्व, 8 में सामान्य प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

पंचायत चुनाव : रांची में जिला परिषद की 28 सीटें रिजर्व, 8 में सामान्य प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

न्यूज11 भारत


रांची : राजधानी सहित राज्य भर में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है. इसके तहत रांची के 18 प्रखंडों में 36 जिला परिषद सदस्य का चुनाव होना है. जिसकी आरक्षण सूची डीसी सह जिला दंडाधिकारी छवि रंजन की ओर से जारी कर दी गई है. इसके तहत रांची के 18 प्रखंडों के 28 सीट रिजर्व कर दी गई है. जबकि, रांची में महज 8 सीट ही अनारक्षित रखी गई हैं, जिसमें समान्य जाति के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. इन आठ सीटों में चार सीटें सामान्य जाति की महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं. इधर, प्रखंड वाइज आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो कई ऐसे प्रखंड हैं जहां सिर्फ महिलाएं ही जिप (जिला परिषद) सदस्य के लिए चुनाव लड़ेंगी.


18 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व

रांची जिले के 36 जिप सीट में से 18 महिलाओं के लिए रिजर्व रहेगा. दरअसल नियमानुसार 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए रिजर्व किया जाना है. पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर चुनाव संपन्न कराने का पूरा खाका खींच लिया गया है. पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद इसमें और तेजी आएगी. जानकारी के अनुसार ब्लैट बॉक्स आदि भी मोरहाबादी मैदान स्थित स्ट्रांग रूम में ले आया गया है.


इसे भी पढ़ें, देश के साथ झारखंड में भी जश्न, भारत में कोरोना टीकाकरण 100 करोड़ के पार, राज्य में 1.91 करोड़


किस प्रखंड में किस के लिए जिप सदस्य सीट हुआ रिजर्व


खलारी प्रखंड की दोनों सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व, खलारी(1) अनुसूचित जाति महिला और खलारी (2) सामान्य महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया.


बुड़मू की दो में से एक सीट अनुसूचित जनजाति व एक अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व किया गया.


चान्हों की दोनों सीट अनारक्षित है, यानि यहां सामान्य जाति की महिला/पुरुष उम्मीदवार हो सकती हैं.


मांडर की तीनों सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व की गई है, इसमें एक सीट महिलाओं के लिए है.


बेड़ो की दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रिजर्व की गई है.


लापुंग में एक जिप सदस्य का चुनाव होना है, यह सीट अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए रिजर्व है.


इटकी की एक सीट को अनरिजर्व रखा गया है, मगर यह सीट महिला के लिए रिजर्व होगी.


नगड़ी प्रखंड की एक सीट को अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए रिजर्व की गई है.


रातू की दो सीटों में से एक अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए रिजर्व की गई है, दूसरी सीट अनारक्षित है मगर यह महिलाओं के लिए रिजर्व रहेगा.


कांके की चार सीट में दो अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं, एक सामान्य जाति की महिला व एक सीट सामान्य जाति की महिला/पुरुष उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं.


ओरमांझी की दो सीटों में से एक अनुसूचित जनजाति व दूसरा अन्य पिछड़ा जाति के लिए रिजर्व रहेगा.


अनगड़ा की दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व रहेगी. जिसमें एक महिला के लिए रिजर्व की गई है.


नामकुम की तीन सीटें में एक अनारक्षित, दो अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व की गई है. इसमें एक सीट अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रिजर्व की गई.


बुंडू में एक सीट है जो अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व की गई.


राहे की एक सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व कर दी गई.


सिल्ली की दोनों सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व की गई है. इसमें एक सीट पर महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेंगी.


सोनाहातू की दोनों सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिवर्ज है. इसमें एक महिला के लिए रिजर्व रहेगी.


तमाड़ की तीनों सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व की गई है, जिसमें एक सीट महिला के लिए रिजर्व रहेगी.


 

 

अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.