झारखंडPosted at: जनवरी 28, 2023 झारखंड में अगले 4-5 दिन ठंड से मिलेगी राहत
न्यूज11 भारत,
रांची:झारखंड में कुछ हफ़्तों से इतनी ठंड पड़ रही थी की लोग घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे थे. लेकिन लोगों को अब ठंड से राहत मिलेगी मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजधानी रांची समेत कई हिस्सों में अगले 4-5 दिन ठंड से राहत मिल सकती है, न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने वाली है. इस बार जनवरी महीने से थोड़ी गर्मी महसूस होने लगी है, आने वाले कुछ दिनों में राजधानी रांची समेत कई हिस्सों में मिनिमम तापमान 13 से 15 डिग्री सेलसीयस और मैक्सीमम तापमान 29 से 31 डिग्री सेलसीयस के बीच रहेगा और ठंड से राहत मिलने की संभावना जताई गई है.