Sunday, Oct 1 2023 | Time 01:08 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


Jharkhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

न्यूज11 भारत


रांची: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में 30 और 31 मई को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दो दिन के लिए का यलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड के उत्तर-पूर्व के जिलों, दक्षिणी भाग के पूर्वी अलावा मध्य भाग में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ सतही हवा चलेगी. हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. वहीं, झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. 31 मई के बाद अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. 


ये भी पढ़ें- साबिहगंजः डायन-बिसाही के शक में देवर ने की अपनी भाभी की हत्या


इन जिलों में होगी तेज हवा के साथ बारिश

मौसम विभाग ने देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ और राजधानी रांची के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है जो प्रति घंटा 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी. 
अधिक खबरें
एटीएम तोड़ने में कामयाब नहीं हुए तो चोरों ने चुरा ली बैटरी, सीसीटीवी को भी बनाया निशाना
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 8:39 AM

एटीएम तोड़ कर चोरी की घटना सुनने को मिल हीं जाती हैं पर यूपी से इस बार एक ऐसी चोरी की घटना सुनने को मिली है. जिसे सुनकर आप अपना सर पकड़ लेंगें. दरअसल यह घटना जनकपुरी थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल की है. जहां परिसर में लगे पीएनबी के एटीएम में शुक्रवार की देर रात चोरों ने चोरी के इरादे से एटीएम को तोड़ने की कोशिश की.

नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को सुनाई गई सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 5:04 AM

राजधानी रांची में नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने मामले में पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है. दोषी विजय रजवार, और प्रेम कुमार को उम्र कैद की सजा मिली है. वहीं नाबालिग दोषी को 20 साल की सजा दी गई है. पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है.

बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में तीन आरोपी दोषी करार, 5 अक्टूबर को तय होगी सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 9:10 AM

बहुचर्चित आठ साल पुराने यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी रंजीत कोहली उनकी मां कौशल्या रानी और हाई कोर्ट के बर्खास्त रजिस्टार मुस्ताक अहमद की किस्मत का फैसला आज (30 सितंबर) होगा.

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार हो रही नियमों की अनदेखी, कारवाई ना होने से बढ़ें हैं हौसले
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 3:37 AM

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार नियमों की अनदेखी की जा रही है. प्राईवेट स्कूल के वाहनों द्वारा नियमों को ताक पर रख चलने की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं. लेकिन, इसके बाद भी उनपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने से इनका मनोबल लगातार बढ़ता हीं जा रहा है

मैक्लुस्कीगंज देश के श्रेष्ठ 35 पर्यटक गांवों में, ब्रॉन्ज अवार्ड से सम्मानित
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 2:51 PM

झारखंड की राजधानी रांची से 60 किमी उत्तर-पश्चिम में बसा मैक्लुस्कीगंज को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट टूरिस्ट गांव पुरस्कारों में ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया.