Tuesday, May 21 2024 | Time 09:05 Hrs(IST)
 logo img
  • जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
  • जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
  • ईसीएल राजमहल प्रोजेक्ट के तीन अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने शिकायत की, जांच जारी
  • Chandra Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं
  • थायराइड, शुगर और BP के लिए रामबाण इलाज है धनिया का पानी, पेट साफ और गैस-कब्ज से मुक्ति
  • थायराइड, शुगर और BP के लिए रामबाण इलाज है धनिया का पानी, पेट साफ और गैस-कब्ज से मुक्ति
  • बड़कागांव में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न, कई जगह हुए बंपर वोटिंग
  • हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर भारत ने किया 'राष्ट्रीय शोक' का ऐलान
  • सर्पदंश की चपेट में आए दो लोग, एक की हालत गंभीर
  • कैसे रहेगा आज झारखंड का मौसम, जानें weather Update
  • मतदान कक्ष में मोबाइल पर प्रवेश निषेध, सेल्फी वीडियो रिल्स बनाने पर 3 महीने जेल या आर्थिक दंड अथवा दोनों संभव
  • एक को बचाने के चक्कर गंगा नदी में डूब गए 5 युवक, गांव में मचा हाहाकार
  • संदेहास्पद स्थिति में महिला को लाया गया सिमडेगा सदर अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस को दी सूचना
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का सितम, आसमान से बरस रही आग; पारा 40 डिग्री पार

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का सितम, आसमान से बरस रही आग; पारा 40 डिग्री पार

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः झारखंड में लगातर गर्मी बढ़ता जा रहा है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कई जिलों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग केंद्र रांची का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को ऐसे ही गर्मी सताती रही है. 


मौसम विभाग ने अभी स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है कि तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है. राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी है. अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है.


ये भी पढ़ें-  आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा, BJP प्रत्याशी ढुलू महतो के नामांकन में होंगे शामिल


मौसम विभाग ने इस मौसम में सावधान रहने, बेवजह धूप में बाहर ना निकलने और बढ़ते तापमान में खुद को सुरक्षित रहने की अपील की है. आज, 30 अप्रैल को धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिले में कुछ स्थानों पर गंभीर लू की लहर चल सकती है. पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां का भी यही हाल रहने वाला है. 

अधिक खबरें
कैसे रहेगा आज झारखंड का मौसम, जानें weather Update..
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 7:14 AM

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लगातर मौसम बदल रहा है. अभी सूबे में तेज धूप और लू का कहर रहता है. तो कभी अचानक तेज हवा व आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने लगती है.

BJP ने जयंत सिन्हा पर लगाया चुनाव प्रचार से दूर रहने का आरोप, दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने की मांग
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:19 AM

जैसे ही हजारीबाग में चुनाव सम्पन्न हुआ, भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को पत्र लिखा है. पत्र में आदित्य साहू ने लोकसभा चुनाव के प्रचार में हिस्सा नहीं लेने को लेकर जयंत सिन्हा से सवाल किये हैं. बीजेपी ने उनसे इस मामले में दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. भाजपा ने जयंत सिन्हा पर पार्टी के संगठनात्मक कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया है. साथ ही उनपर मताधिकार का प्रयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया है. पत्र में आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा से जवाब मांगा है कि आखिर क्यों वह चुनावी अभियान से दूर रहें.

सेंदरा पर्व में नहीं हुआ वन्य प्राणियों का शिकार, बहुत कम शिकारी पहुंचे दलमा जंगल
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:47 PM

सरायकेला जिला के दलमा वन्य प्राणी आश्रयनी में आदिवासियों-मूलवासियों का शिकार पर्व सेंदरा इस वर्ष न के बराबर हुआ. इस वर्ष वन विभाग ने सेंदरा पर वन्य प्राणियों का संहार रोकने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी और वन्य प्राणी को राहत मिली है. दलमा सेंदरा में लगभग 100 से भी कम लोग शिकार करने दलमा पहुंचे. पुरे दलमा में वन्य प्राणी आश्रयणी के प्रभारी और वन कर्मचारी भी वन्य प्राणियों की हत्या नहीं होने देने के लिए पूरा जोर लगाए हुए थे. डीएफओ डॉ अभिषेक कुमार खुद दिन भर दलमा के जंगल में गस्ती कर छानबीन करते रहे.

झारखंड की 16 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन ने Everest फतह कर रचा नया कीर्तिमान, चोटी पर लहराया तिरंगा
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 9:41 AM

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की 16 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन एवरेस्ट फतह कर नया कीर्तिमान बनाया है. भारतीय समय के अनुसार काम्या कार्तिकेयन ने सोमवार को दोपहर 12:35 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंची और चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया. साथ ही उन्होंने टाटा स्टील का भी झंडा फहराया. काम्या के साथ उनके पिता एस कार्तिकेयन भी इस अभियान में शामिल रहे. एस कार्तिकेयन दोपहर 2.15 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे.

BJP ने बोकारो एसपी पर लगाया कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में काम करने का आरोप, चुनाव आयोग से पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 9:10 AM

भारतीय जनता पार्टी ने बोकारो एसपी को हटाने के लिए झारखंड चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. बीजेपी के धनबाद प्रत्याशी ढुलू महतो के इलेक्शन एजेंट सतेन्द्र कुमार द्वारा लिखे गए इस पत्र में एसपी बोकारो पूज्य प्रकाश पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस और झामुमो गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देने और अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांत के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जानबूझ कर उन्हें एसपी बोकारो नियुक्त किया है.