Sunday, Apr 28 2024 | Time 03:40 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भी बरसेंगे बदरा, कई जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि के आसार

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भी बरसेंगे बदरा, कई जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि के आसार
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत कई राज्य के कई हिस्सों पर बारिश झमाझम बारिश हुई. बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में मौसम बदल गया है. रांची समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही हल्की ओलावृष्टि भी रिकॉर्ड किया गया है. मौसम के तेवर का उतार चढ़ाव जारी है.

 

मौसम विभाग का ऑरेज अलर्ट जारी

राजधानी समेत पूरे राज्य में अगले तीन दिन गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रवात होने का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के दौरान तेज हवा और गरज के साथ बारिश तथा कहीं-कहीं वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा व गरज के साथ बारिश साथ ही कहीं-कहीं वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 मार्च को रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. 




40-50 किमी की सफर रफ्तार से चलेंगी हवाएं 

खूंटी, रांची, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. बारिश होने के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है. 21 मार्च तक झारखंड में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. वहीं, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी.

 


 

कहां कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी सिंहभूम में 32.4 मिमी, धनबाद में 25 मिमी, बोकारो में 20.6 मिमी, रामगढ़ 13, रांची 10.8, सिमडेगा में 4.2, जमशेदपुर 6.2 बारिश दर्ज की गई.
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.