Friday, Mar 29 2024 | Time 11:50 Hrs(IST)
 logo img
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मनाया जा रहा है झारखंड राज्य दिवस, टूरिस्टों ने खूब सराहा

झारखंड टूरिज्म स्टॉल पर लोगो ने ली "सिटी ऑफ़ फॉल्स" की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मनाया जा रहा है झारखंड राज्य दिवस, टूरिस्टों ने खूब सराहा

न्यूज11 भारत

नई दिल्ली, रांची : अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आज झारखंड राज्य दिवस मनाया जा रहा है. प्रगति मैदान के एम्फी थियेटर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, उद्योग तथा खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल शामिल होंगी.


झारखंड में पर्यटन की असीम संभावना, टूरिस्टों ने ली जानकारी

प्रकृति के गर्भ में बसे प्रदेश झारखण्ड में अनेक प्राकृतिक स्थल हैं. झारखंड को प्रचुर जैव-विविधता, सुखद जलवायु, समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों और सदियों पुरानी आदिवासी कलाओं से नवाजा गया है. जो राज्य को पर्यटकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाता है. झारखण्ड पर्यटन ने रांची के पास स्थित पतरातू में एडवेंचर पार्क का निर्माण कराया है. जिसमें बच्चों के साथ बड़े भी एडवेंचर का मजा ले सकते हैं.


प्रदेश में आकर्षण के केंद्र

झारखण्ड के आकर्षणों की बात करें तो डिमना झील, टाटा स्टील जूलॉग सेंटर, हुडको झील, शानदार जंगल, विविध वन्य जीवन, आकर्षक झरने, उत्तम हस्तशिल्प, साहसिक खेल, शानदार झील , करामाती शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य और सबसे बढ़कर मेहमान नवाजी और शांतिप्रिय लोगों के साथ एक मनोरम गंतव्य है. दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे व्यापार मेले में इन्हीं सब की विस्तृत जानकारी देने के लिए झारखण्ड पर्यटन विभाग ने झारखण्ड पवेलियन में स्टॉल लगाया है, जिस पर लोगो की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है.



रांची को कहते है ‘सिटी ऑफ फॉल्स’

झारखण्ड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की मैनेजर सिल्की ने झारखण्ड में टूरिज्म पर जानकारी देते हुए बताया कि झारखण्ड की राजधानी रांची को "सिटी ऑफ़ फॉल्स" के नाम से भी जाना जाता है. जहां पर 4 बड़े और 5 छोटे आकार के जल प्रपात है. जिसमे हुंडरू जल प्रपात की अधिकतम उचाई 98 मीटर तक और दसम जलप्रपात में 10 अलग अलग धाराएं मिल कर उसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं.


रांची ‘सिटी ऑफ फॉल्स' का 3D प्रेजेन्टेशन




धार्मिक स्थल में बढ़ रही है भीड़

झारखण्ड प्रदेश अपनी धार्मिक स्थलों जैसे पार्श्वनाथ मंदिर, भद्र काली मंदिर, मलूटी मंदिर, पारसनाथ मंदिर, रजरप्पा मंदिर और देवघर के लिए पसंद किया जाता है,. पर्यटक यहां नेतरहाट में मनमोहक सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए आते हैं. वहीँ बेतला नेशनल पार्क में हाथियों को देखा जा सकता है. बेतला नेशनल पार्क टइगर रिजर्व पार्क के लिए भी मशहूर है. 


इसे भी पढ़ें, अतिक्रमण के खिलाफ आज बंद रहेंगी शहर की फुटपाथ दुकानें, राजभवन के सामने धरना देंगे दुकानदार


नए पसंदीदा स्थान के रूप में तेजी से उभर रहा प्रदेश

झारखंड अब साहसिक खेलों के लिए एक लोकप्रिय केंद्र है. जमशेदपुर और गिरिडीह के हरे-भरे जंगल इसे जंगल सफारी, ट्रेकिंग, पैडल बोटिंग और पर्वतारोहण के लिए आदर्श बनाते हैं. प्राकृतिक दृश्यों के साथ रॉक क्लाइम्बिंग के लिए चाईबासा और नेतरहाट, रामगढ़ में सिकिदिरी और दसम प्रमुख हैं. पानी के रोमांचक खेलों का आनंद लेने के लिए, कैनोइंग, कयाकिंग और वाटर स्कीइंग के लिए कांके बांध, रुक्का बांध, पतरातू बांध और डिमना झील की यात्रा की जा सकती है. 


हॉट एयर बैलून की रोमांचक सवारी के लिए मोरहाबादी, रांची, जमशेदपुर, देवघर और गिरिडीह जैसी जगहें पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान कराती है. उन्होंने बताया की झारखण्ड पर्यटन अपने डैम और जल प्रपातों के आस पास वहीं के लोगो को पर्यटकों के सत्कार का कार्यभार देते हैं, जिससे उनके लिए अच्छे रोजगार का सृजन होता है.


 
अधिक खबरें
झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की

BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:39 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है. झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू . सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी

बीजेपी या जेएमएम आखिर कहा के कुणाल ?
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:33 PM

जेएमएम आज शाम 4:30 बजे जेएमएम का दामन थमने वाले थे कुणाल षाड़ंगी . मगर जेएमएम की जमशेदपुर जिला कमेटी ने विरोध किया जिससे षाड़ंगी की जॉइनिंग टल गया . अब अधर में लटक गई कुणाल की टिकट.

BJP के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन, गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 4:23 PM

बीजेपी के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दिलायी सदस्यता. चौधरी ने कहा कांग्रेस की मीटिंग से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस ज्वाइन की. भाजपा ने मुझसे कहा चुनाव की 2 महीने पहले आप चुनाव नहीं लड़ोगे. यह तानाशाही रवैया था उस वक्त हमने बीजेपी से रिजाइन किया और निर्दलीय चुनाव लड़ा.