न्यूज11 भारत
रांचीः झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन
(JSSC) की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को बड़ा झटका मिला है. बता दें, वर्ष 2021-22 में जेएसएससी ने 12 भर्ती परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आमंत्रित किया था. जिसकी परीक्षा के नोटिफिकेशन को अब रद्द कर दिया है. जानकारी के अनुसार, JSSC की तरफ से इन भर्तियों के जरिए विभिन्न संवर्ग की 7932 रिक्तियों पर भर्ती की जानी थी. जिसके लिए करीब 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन भी किया था. अब झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने इन 12 भर्तियों को रद्द कर दिया है. बता दें, इसकी जानकारी आयोग ने खुद अपनी आधिकारिक वेबसाइट
ssc.nic.in पर नोटिस जारी करके दी है कि जेएसएससी ने करीब 8 हजार रिक्तियों के लिए जारी 12 भर्ती नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया हैं.
आयोग की ओर से जारी नोटिस में जानकारी दी गई है जिसमें आयोग ने कहा है कि साल 2022 के 16 दिसंबर 2022 को झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के बाद नियुक्तियां रद्द की गई हैं. अपने फैसले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की नियोजन नीति में गड़बड़ियों का हवाला देते हुए भर्तियां रद्द किए जाने का आदेश दिया था. वहीं जिन भर्तियों को रद्द किया गया है उनमें पीजीटी (PGT) की सबसे अधिक 3120 रिक्तियां थी. इसके साथ ही डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 64 रिक्तियां थी.
इन भर्तियों को किया गया है रद्द
- झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021
- झारखंड सामान्य स्नातक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021
- झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2022
- झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022
- झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगी परीक्षा 2022
- झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगी परीक्षा 2022
- झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा 2022
- झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगी परीक्षा 2022
- झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022
- झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022
- झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022
वहीं, जेएसएससी की ओर से भर्तियां रद्द किए जाने के बाद आवेदन कर चुके राज्य के करीब 25 लाख उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि वे परीक्षा की तैयारी में जुटे थे. अपने नोटिस के मुताबिक, आयोग नए सिरे से विज्ञापन जारी करेगा. हालांकि परीक्षा की तिथियों और नोटिफिकेशन के बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं दी गई है. अब अभ्यार्थियों को आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करने का इंतजार करना होगा.