Sunday, Dec 10 2023 | Time 18:34 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • विधानसभा चुनाव में जीत पर मध्यप्रदेश BJP अध्यक्ष ने सांसद दीपक प्रकाश का जताया आभार
  • गढ़वा में चोरों ने रोकने पर की चौकीदार के साथ मारपीट, विफल होने पर की हवाई फायरिंग
  • शख्स की हैवानियत CCTV में कैद, बेजुबान कुत्ते के बच्चे की पटककर ली जान, Video देखकर दहल जाएगा आपका दिल
  • गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस की कारवाई, छहः गिरफ्तार
  • नाबालिग के साथ छेड़छाड़, भाई के विरोध करने पर किया तलवार से हमला
  • खूंटी स्थित डियर पार्क के पास बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर
  • न्यूज11 भारत का कॉन्कलेव 2023: राजनीति, उद्योग और शिक्षा जगत के कई दिग्गज हो रहे शामिल
  • Jharkhand Weather Update: मिचौंग का असर खत्म, न्यूनतम तापमान घटेगा, बढ़ेगी ठंड
NEWS11 स्पेशल


चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की टीम में झारखंड का बेटा, परिवार में जश्न का माहौल

चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की टीम में झारखंड का बेटा, परिवार में जश्न का माहौल

न्यूज11 भारत


मधुपुर/डेस्क: बुधवार (23 अगस्त) को भारत ने इतिहास रच दिया, जब चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया. यह प्रयास न केवल भारत की शानदार उपलब्धि को दर्शाता है, बल्कि इसने पूरे विश्व वैश्विक समुदाय का ध्यान भी आकर्षित किया है. चंद्रयान-3 मिशन के सफल लैंडिंग ने जहां पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है. वहीं, चंद्रयान- 3 की वैज्ञानिक टीम में शामिल झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर के पाथरोल स्थित लेडवा गांव निवासी निशांत कुमार ने भी मधुपुर सहित झारखण्ड का मान बढ़ाया है. 


आपको बता दें, चंद्रयान-3 अभियान में ISRO के वैज्ञानिकों के साथ मधुपुर का एक बेटा भी शामिल रहा है. मधुपुरवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि जिस उद्देश्य से चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग किया है. उन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के वैज्ञानिकों ने जी-जान से मेहनत की है. इस काम में  अवकाश प्राप्त शिक्षक व्यास प्रसाद भोक्ता के पुत्र निशांत कुमार भी बतौर वैज्ञानिक मिशन में शामिल है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से निशांत के परिजनों समेत मधुपुर अनुमण्डल में गौरवान्वित हैं.


निशांत ने मधुपुर से पूरी की अपनी प्रारंभिक शिक्षा 


निशांत कुमार की प्रारंभिक शिक्षा मधुपुर के पाथरोल मध्य विद्यालय में हुई है. बचपन से ही निशांत की रुचि विज्ञान के क्षेत्र में थी. उन्होंने मधुपुर अनुमण्डल के पाथरोल मध्य विद्यालय में कक्षा 7 तक की पढ़ाई की है. उसके बाद उतरप्रदेश के गोरखपुर से अपने चाचा के यहां रहकर मैट्रिक की परीक्षा पास किया. जबकि साइंस से इंटरमीडिएट की पढ़ाई महात्मा गांधी कॉलेज गोरखपुर पूरा करने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए आगरा से Btech किया. इसके बाद IIT मुंबई से एमटेक की पढ़ाई पूरा किया. इसके बाद 2006 में बंगलौर में ISRO में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है. तीन माह पूर्व निशांत को ISRO के द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार भी दिया गया है. चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिग में पाथरोल के लेडवा के लाल के टीम में शामिल होने पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल है.


ये भी पढ़ें-  बाबूलाल मरांडी के खिलाफ हुई FIR के बाद राज्य में बढ़ा सियासी पारा, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु


चंद्रयान-3 की टीम में झारखंड के दो और लाल भी है शामिल


झारखंड के धनबाद के दो लाल भी चंद्रयान-3 टीम में भी शामिल रहे. सूरज कुमार और भरत कुमार ने भी अपने अचीवमेंट से पूरे देश का मान बढ़ाया है. सूरज कुमार राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 2011 बैच के पूर्ववर्ती छात्र हैं. स्कूल के बाद सूरज ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नालॉजी में दाखिला लिया. जहां भी वे टॉपर रहे. सूरज वर्तमान में इसरो में एसडी के पद पर कार्यरत हैं. वहीं, भरत कुमार आईआईटी आईएसएम, धनबाद के 2018 बैच के छात्र रहे हैं. उनकी प्रारांभिक स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय भिलाई से हुई थी. वे बचपन से ही इंजीनियर बनना चाहते थे. जिसके बाद तैयारी कर उन्होनें IIT धनबाद में प्रवेश पाया. दोनों हीं बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके शुरुआती दौर में किए गए संघर्ष और कड़ी मेहनत की बदौलत आज इन्होनें ये मुकाम हासिल किए है. उनकी इस सफलता से आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है. 


   

अधिक खबरें
'धरती आबा' बिरसा मुंडा जयंती आज, जानें बिहार से अलग होकर कैसे बना झारखंड
नवम्बर 15, 2023 | 15 Nov 2023 | 12:54 PM

झारखंड राज्य आज धरती आबा बिरसा मुंडा जंयती व झारखंड स्थापना दिवस मना रहा है. झारखंड राज्य के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है. आदिवासी समाज में बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में माना जाता है. यह दिन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के साथ मेल खाता है. उन्हें 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश भारत के शासन के खिलाफ उनकी सक्रियता के लिए याद किया जाता है.

14 साल बेमिसाल, झारखंड की जनता की आवाज बनी न्यूज11 भारत
नवम्बर 14, 2023 | 14 Nov 2023 | 11:22 AM

News11 Bharat के 14 साल पूरे हो गए है. 14 सालों से जनता का प्यार, विश्वास और सम्मान न्यूज11 भारत को मिल रहा है.

शुरू होने वाला है फेस्टिव सीजन, ये बिजनेस कर आप भी कमा सकते है अच्छा मुनाफा
अक्तूबर 04, 2023 | 04 Oct 2023 | 11:54 AM

भारत त्योहारों वाला देश है, साल के 12 महीनों में कोई न कोई फेस्टिवल आ ही जाता है. अभी इन दो महीनों में दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहार आ रहे हैं. इस समय पर पूजा-हवन सामग्री, इलेक्ट्रिक लाइट्स, डेकोरेशन प्रोडक्ट्स से लेकर मिट्टी के दिए तक डिमांड में रहेंगे. यानी अगर आपको बिजनेस करना है तो इन प्रोडक्ट्स का बिजनेस आपको दो महीने में ही बंपर मुनाफा दिला सकता है.किसी भी बिजनेस के चलने के लिए उस प्रोडक्ट की मार्केट में डिमांड होना बहुत जरूरी है

World Heart Day 2023: वर्ल्ड हार्ट डे आज, जानिए क्या है इस बार का थीम
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 12:58 PM

इस बार साल 2023 में विश्व हृदय दिवस की थीम 'दिल को किस तरह से सेहतमंद या हेल्दी रखें और दिल को जानें' है.

World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस आज, जानिए क्या है इस साल का पर्यटन थीम
सितम्बर 27, 2023 | 27 Sep 2023 | 12:22 PM

हर साल विश्व पर्यटन दिवस आज 27 सितंबर को मनाया जाता है. पर्यटन एक वैश्विक उद्योग है, यानी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा मायने रखता है.