Saturday, Apr 27 2024 | Time 05:10 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


पहाड़ों में बर्फबारी के बाद अगले 72 घंटे में झारखंड का पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंचेगा

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद अगले 72 घंटे में झारखंड का पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंचेगा

रांची: आने वाले तीन से चार दिनों में रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. अभी झारखंड के कई जिले में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार कल से में पूरब दिशा से आ रही हवा का बहाव थोड़ी कमी आएगी. वहीं आसमान से बादल छंटने के बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी.


क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक 


मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पहाड़ी इलाके में बर्फबारी या फिर बारिश होने के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा. इसके बाद पारा 10 डिग्री या फिर इससे नीचे जा सकता है. ऐसा होने पर ही झारखंड में लोग कनकनी महसूस करेंगे. उन्होंने बताया कि अभी दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसकी वजह से पूरवईया हवा का बहाव झारखंड की ओर हो रहा है. वहीं पश्चिमी दिशा से भी हवा का बहाव हो रहा है. पूरबईया और पश्चिम दिशा से आ रही हवा के एक साथ प्रभावी होने की वजह से सोमवार को आसमान में निम्न से मध्यम स्तर के बादल छाए हुए हैं. मंगलवार से आसमान से बादल छंटने लगेंगे. आसमान साफ होने के बाद दिन का मौसम शुष्क रहेगा. वहीं राज्य में वन क्षेत्र और जल जमाव समेत नमी वाले स्थान और इलाके में सुबह में कोहरा या फिर धुंध छाई रहेगी.


अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.