Sunday, May 19 2024 | Time 12:00 Hrs(IST)
 logo img
  • टेंडर घोटाला मामले में ED के तीखे सवालों का सामना कर रहे मंत्री Alamgir Alam
  • हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
  • झारखंड में कल होगा 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, बूथों के लिए रवाना हो रहे पोलिंग कर्मी
  • PM नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा
  • PM नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा
  • Swati Maliwal Assault Case: आरोपी विभव कुमार पर मोबाइल फॉर्मेट करने का आरोप, कोर्ट ने 5 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • झारखंड में इस दिन से फिर होगी बारिश ! गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड


ओडिशा के बालासोर पहुंची झारखंड की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम, CM हेमंत सोरेन ने दिया था निर्देश

ओडिशा के बालासोर पहुंची झारखंड की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम, CM हेमंत सोरेन ने दिया था निर्देश
न्यूज11 भारत

रांचीः ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे से पूरे देश में मातम है. देश के नेताओं के अलावे विदेशी राष्ट्र के प्रमुखों ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. बता दें, हादसे में 288 से अधिक लोगों के मौत जबकि 900 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

 

ओडिशा के इस भीषण रेल हादसे में झारखंड के कई लोग भी घालय हो गए है जिनका इलाज कई अलग अस्पतालों में किया जा रहा है. इस हादसे में घायल हुए लोगों के बेहतर इलाज और सहयोग के लिए देश के कई राज्यों की सरकार अपने राज्य से मेडिकल की टीमें बालासोर भेज दी है अब झारखंड सरकार ने भी रेल हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए राज्य से डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ मेडिकल की टीम भेजी है. बालासोर पहुंची मेडिकल टीम में सदर अस्पताल रांची के सर्जन डॉ अजीत कुमार, डीसी राहुल कुमार सिन्हा और श्रम सचिव राजेश शर्मा सहित दो लोग शामिल हैं.




सरकार के निर्देश के बाद ओडिशा रवाना हुई डॉक्टरों की टीम

बता दें, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया था कि झारखंड सरकार के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी. ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम द्वारा उन्हें हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा. हादसे में घायल हुए यात्रियों को बेहतर इलाज हेतु भी जरूरी सभी सहायता प्रदान की जाएगी.



 

हादसे में झारखंड के 13 से अधिक लोग घायल

जानकारी के अनुसार, इस रेल हादसे में झारखंड के करीब डेढ़ दर्ज से अधिक लोग घायल हो गए है. इसमें अकेले पूर्वी सिंहभूम के 13 लोग शामिल है. वहीं पाकुड़ से 1 और गोड्डा के 3 लोग घायल बताए जा रहे है. हादसे में दुमका के कई लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है. गोड्डा से घायल तीन लोग एक साथमजदूरी की तलाश में चेन्नई जा रहे थे जो बुधवार शाम को अपने गांव से निकले थे

 

रांची रेलमंडल की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी

भीषण रेल हादसे को देखते हुए रांची रेल मंडल ने अपनी ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जिसमें रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर को एक्टिव किया गया है. इस नंबर के जरिए जानकारी ली जा सकती है. रांची रेलवे स्टेशन के 06512787260, 06512787070 और मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 9835921950 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं हटिया स्टेशन के 06512788888 और 06512600091 हेल्पलाइन नंबर इसके साथ ही मोबाइल नंबर 9431351063 पर रेल हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं. 
अधिक खबरें
टेंडर घोटाला मामले में ED के तीखे सवालों का सामना कर रहे मंत्री Alamgir Alam
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 11:25 AM

टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से आज तीसरे दिन भी ईडी की टीम पूछताछ करेगी. इसके लिए उन्हें ईडी टीम उन्हें होटवार जेल से ईडी दफ्तर लेकर आएगी और उनसे मामले से जुड़े कई सवालें पूछेगी.

झारखंड में कल होगा 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, बूथों के लिए रवाना हो रहे पोलिंग कर्मी
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 10:38 AM

20 मई (सोमवार) को झारखंड के तीन लोकसभा सीट (चतरा, कोडरमा और हजारीबाग) पर दूसरे चरण में मतदान होंगे. इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया गया है

मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 8:58 AM

पलामू जिले में मजदूरी के लिए मानव तस्करों के झांसे में फंसे एक दलित परिवार का मामला प्रकाश में आया है. हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया गांव की उर्मिला देवी के पति बिसुनदेव‌ राम के साथ जो हुआ वह तो वाकई चौंकाने वाली घटना है

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 7:41 AM

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया है.

14 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान, आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, तैयारियां पूर्ण
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 8:24 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए मतदान कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलना अति आवश्यक है. जितना अच्छा प्रशिक्षण मतदान कर्मियों को दिया जाएगा,त्रु