Friday, May 3 2024 | Time 16:30 Hrs(IST)
 logo img
  • नक्सलियों के बंकर तक पहुंची पलामू पुलिस
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • हजारों रुपए की छूट के साथ एप्पल i-pad में मिल रहा है बंफर डिस्काउंट, flipkart-amazon में अब तक की सबसे बड़ी डील
  • World Press Freedom Day 2024: जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसके पीछे का कॉन्सेप्ट
  • सोलर टैंक के स्टार्टर चोरी होने से गांव के 45 घरों को हो रही है पानी की किल्लत
  • बारकोड से कर सकते हैं पहचान सरकारी दुकान में बिक रही शराब असली है या नकली
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, खड़गे, सोनिया और प्रियंका रहे मौजूद
  • लेफ्टिनेंट के पद पर इंडियन आर्मी ने निकाली भर्तियां, जानें सलेक्शन का पूरा प्रोसेस
  • ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
  • ओझा गुनी के शक पर कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या
  • हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
झारखंड


झारखंड प्रोटोकोल का अब नहीं रहा कोई कायदा-कानून

पूजा के दौरान कैबिनेट के मंत्री रहे खड़े, सचिव ने सीएम के बगल में बैठकर की पूजा
झारखंड प्रोटोकोल का अब नहीं रहा कोई कायदा-कानून
न्यूज11 भारत




रांचीः झारखंड में प्रोटोकोल का कोई कायदा-कानून अब नहीं रहा. प्रोटोकोल में कैसे वरीयता का अनुपालन करना है. इसकी हर समय धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. कमोबेश यह नजारा दो दिन पहले लातेहार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर मां उग्रतारा मंदिर में की गयी पूजा के दौरान देखी गई. यहां पर राज्य के सीएम समेत कैबिनेट के दो सहयोगी मंत्रियों ने मिल कर राज्य की सुख-शांति की कामना की. सबसे मजेदार बात यह रही कि पूरे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंत्री बादल पत्रलेख खड़े रहे. वहीं उत्पाद एवं मद्य निषेध सचिव विनय चौबे ने इस सीमा रेखा का उल्लंघन करते हुए न सिर्फ मुख्यमंत्री के बगल बैठे. बल्कि उनके साथ मां उग्रतारा की पूजा भी की. मंदिर के पुरोहित ने वहां मौजूद सीएम हेमंत सोरेन, एक अन्य मंत्री जोबा मांझी, बादल पत्रलेख समेत अन्य को विधिवत पूजा करायी. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार में आयोजित किसान क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस बीच उन्होंने लातेहार की मां उग्रतारा मंदिर में पूजा-अर्चना की. लेकिन वहां का नजारा एकदम अलग दिखा. पूजा के दौरान कैबिनेट स्तर के मंत्री खड़े रहे, वहीं सचिव विनय चौबे पूरे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने तक सीएम के बगल में बैठे रहे. 

 


 


 

मां उग्रतारा से की राज्य की शांति की कामना- सीएम

 

पूजा अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मां उग्रतारा समस्त झारखंडवासियों को स्वस्थ जीवन, समृद्धि और सुख शांति प्रदान करें. लातेहार के चंदवा स्थित नगर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने झारखंड वासियों की खुशहाली की कामना की.

 

अधिक खबरें
मनीष जायसवाल के कार्यकर्ता है उत्साहित, क्या जेपी पटेल भी अपने कार्यकर्ताओं को कर पाएंगे उत्साहित ?
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 2:31 PM

जिस तरह से हजारीबाग में लोकसभा चुनाव की खुमारी जनता के बीच सिर चढ़ कर बोल रही है, उससे तो यहीं पता चल रहा है कि हजारीबाग में गर्मी का तापमान भी उसके सामने फीका महसूस पड़ रहा है. पिछले दिनों के घटनाक्रम पर अगर नजर डालें तो ज्ञात होता है कि राजनीतिक पार्टी का सांगठनिक ढांचा कैसा होना चाहिए. चुनाव तो कई दल लड़ते हैं, लेकिन कौन कितने अनुशासन में रह कर चुनाव की तैयारी करता है और लड़ता है वह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. जिस प्रकार से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता चुनावी सभा के दौरान अपना काम कर रहे हैं, उसका मैसेज भी जनता के बीच खूब जा रहा है.

हजारीबाग में निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का आदेश बेअसर
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 1:34 PM

हजारीबाग में हीट वेव के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिला में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. इस बीच सरकार के आदेश के बावजूद जिले के कई प्रखंडों में कई प्राइवेट स्कूल खुले है.

रघुवर दास का पहाड़ी मंदिर में मनाया गया जन्मदिन, देखें तस्वीरें..
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 1:29 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.

झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन आज, PM ने ट्वीट कर दी बधाई
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 11:51 AM

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के लिए आज, 3 मई का दिन खास है. आज झारखंड के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन मना रहे है.

PM मोदी के आगमन पर दोपहर 3 बजे से रांची के इस मार्ग पर पूरी तरह से बंद रहेगा परिचालन
मई 03, 2024 | 03 May 2024 | 6:25 AM

PM नरेंद्र मोदी का आज झारखंड में आगमन होगा. वे दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को राजधानी रांची पहुंचेंगे. वहीं उनके झारखंड आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.