झारखंडPosted at: सितम्बर 16, 2022 बूढ़ा पहाड़ पर झारखंड पुलिस ने बनाया हेलीपैड, सफलता पूर्वक उतारा गया एमआइ हेलीकाप्टर
न्यूज11, भारत
रांची: झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता. गढ़वा, पलामू और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए एयरफोर्स का एमआइ हेलीकाप्टर उतारा गया. इसको लेकर झारखंड पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ पर हेलीकाप्टर के उतरने और टेक ऑफ करने के लिए लैंडिंग हेलीपैड बनाया है. बूढ़ा पहाड़ के हेलीपैड से एंटी नक्सल गतिविधियां संचालित की जायेंगी. झारखंड पुलिस केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और कोबरा बटालिय तथा झारखंड जैगुआर की मदद से नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन ऑक्टोपस चला रहा है. एमआइ चॉपर आज बूढ़ा पहाड़ पर उतारा गया. यह पुलिस की बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है. अब नक्सल ऑपरेशन में घायलों को रेस्क्यू करने में भी मदद मिलेगी और पलामू प्रमंडल के घने जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों को कम करने में मदद मिलेगी.