Saturday, Apr 27 2024 | Time 02:52 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


यौन शोषण के आरोप में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार सुनील तिवारी को झारखंड पुलिस रांची लेकर आई

एयरपोर्ट से सीधे जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया
यौन शोषण के आरोप में उत्तर प्रदेश  से गिरफ्तार सुनील तिवारी को झारखंड पुलिस रांची लेकर आई

डीएसपी रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में झारखंड पुलिस ने तिवारी को सोमवार को इटावा से गिरफ्तार किया था


रांची: यौन शोषण के आरोप में उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को मंगलवार को झारखंड पुलिस पटना से दिन के 2 .15 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लेकर पहुंची. कड़ी सुरक्षा के बीच तिवारी को अरगोड़ा थाना प्रभारी यहां से सदर अस्पताल लेकर गये. डीएसपी रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में झारखंड पुलिस में सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश से  गिरफ्तार किया था. सुनील तिवारी को रेप, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज है. 16 अगस्त 2021 को आदिवासी युवती की ओर से सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसके बाद से झारखंड पुलिस सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी; तिवारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था.


अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.