Wednesday, May 1 2024 | Time 21:13 Hrs(IST)
 logo img
  • पुलिस को चकमा देकर जनसभा से फरार हुए जयराम महतो
  • ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
  • साधु के रुप में घुम रहा था कत्ल का आरोपी, पुलिस ने कराया भंडारा और फिर
  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
  • Spam मैसेज की परेशानी से मिलेगी निजात, Whatsapp लॉन्च कर रहा नया फीचर
  • Spam मैसेज की परेशानी से मिलेगी निजात, Whatsapp लॉन्च कर रहा नया फीचर
  • 'स्वीप' अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
  • कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
  • जारी प्रखंड में असामाजिक तत्वों के द्वारा पुआल के गांज को लगाया जा रहा है आग किसान चिंतित
  • डॉक्टर सहित परिवार के 5 लोगों की घर में मिली लाश, मौत की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
  • डॉक्टर सहित परिवार के 5 लोगों की घर में मिली लाश, मौत की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
  • एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
  • एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
  • क्या आपके भी मन में कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर उठ रहा है सवाल तो ये खबर आपके लिए
झारखंड


झारखंड पार्टी ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन, कहा- राष्ट्रीय पार्टियों से ऊब चुकी है प्रदेश की जनता

झारखंड पार्टी ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन, कहा- राष्ट्रीय पार्टियों से ऊब चुकी है प्रदेश की जनता
प्रशांत शर्मा/ न्यूज11 भारत

हजारीबाग/डेस्कः स्थानीय रिंग्स एंड रोजेस होटल में सोमवार को झारखंड पार्टी की प्रेस वार्ता का आयोजन जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय व्यवस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य दारू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि और झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा से झारखंड पार्टी के उम्मीदवार राजकमार कुशवाहा ने मीडिया से मुखातिब होकर लोकसभा चुनाव लड़ने संबंधित बातों को साझा किया. उन्होंने बताया कि झारखंड पार्टी झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने उन्हें हजारीबाग लोकसभा से झारखंड पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है कहा कि जनता जनार्दन तक इस बात को पहुंचाने के लिए इस प्रेस वार्ता का आयोजन किया ताकि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके. बताया कि पिछले एक वर्षों से झारखंड पार्टी से जुड़कर वह लगातार क्षेत्र भ्रमण कर जनता की जन समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर लगातार जनता के संपर्क में बनें हुए हैं. जनसंपर्क के दौरान जिस प्रकार से लोकसभा क्षेत्र वासियों का समर्थन और आशीर्वाद लगातार मिल रहा है हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे. 

 


 

बताया कि झारखंड की जनता राष्ट्रीय पार्टियों से ऊब चुकी है. राष्ट्रीय पार्टियां चुनावी समर में लोक लुभावना वादों के साथ आती है मगर उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं करती जिसको लेकर झारखंड की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों और विधानसभा क्षेत्र का उन्होंने दौरा कर जनसंपर्क के माध्यम से लोगों की राय जानने की कोशिश की इस दौरान सभी लोगों का एक ही कहना है कि क्षेत्रीय पार्टियों को आगे आना होगा ताकि यहां की जन समस्याओं से रूबरू होकर उन समस्याओं का बेहतरीन हल निकाला जा सके. जनता इस बार निर्णय ले चुकी है कि झारखंड पार्टी को भारी बहुमत के साथ विजय बनाकर झारखंड पार्टी के उम्मीदवार को दिल्ली भेजने का काम करेंगे. झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि झारखंड पार्टी झारखंड की क्षेत्रीय पार्टी है. जल जंगल जमीन की पार्टी है झारखंड की माटी की पार्टी है जिसके केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का हैं जिनके प्रतिनिधित्व में झारखंड का चहुंमुखी विकास हुआ. बताया कि झारखंड पार्टी एकीकृत बिहार में विपक्ष की भूमिका में भी रही है. झारखंड पार्टी झारखंड की सबसे पुरानी पार्टी है जिसका गठन सन 1949 में हुआ. जो झारखंड के संघर्षो की कहानी में अपनी अहम भूमिका निभाती आ रही है.

 

चुनावी मुद्दों से संबंधित जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस लोकसभा चुनाव में झारखंड पार्टी का रोजगार अहम मुद्दा होगा क्योंकि रोजगार नहीं होने के कारण युवा वर्ग लगातार पलायन कर रहे हैं. स्थानीय तौर पर रोजगार उपलब्ध होंगे तभी पलायन की समस्या का जड़ से खत्म होगा. जनता की मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता होगी सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा. सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर पूरी सजगता के साथ काम किया जाएगा. सहारा इंडिया के निवेशकों को नीति निर्धारण के तहत उनका पैसा लौटाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे साथ ही सहारा इंडिया में कार्यरत सभी कर्मचारियों को जो रोजगार विहीन हो गए हैं. रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे. भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण और सरकारी दफ्तरों से व्याप्त भ्रष्टाचार को पूर्ण रूपेण मिटाने को लेकर निर्णायक कदम उठाए जाएंगे. भ्रष्टाचार को मिटाना उनके अहम मुद्दों में शामिल है. इस मौके पर झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा, नगर अध्यक्ष आदिल हुसैन, महिला जिला अध्यक्ष नेहा कुमारी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद फारूक सहित झारखंड पार्टी के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे.
अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी