झारखंडPosted at: मार्च 02, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले JMM का मास्टर स्ट्रोक, सक्रिय राजनीति में आ रही कल्पना सोरेन
न्यूज11 भारत
रांचीडेस्कः झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले झामुमो (JMM) का मास्टर स्ट्रोक नजर आने लगा है. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह साहिबगंज जिला के बरहेट से विधायक हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अब सक्रिय राजनीति में आ रही हैं. बता दें, 10 मार्च को बरहेट विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को कल्पना संबोधित करेंगी.