Sunday, Oct 1 2023 | Time 00:09 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने बदला मौसम, अलर्ट जारी

Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने बदला मौसम, अलर्ट जारी
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: राज्य में कुछ दिनों के ब्रेक के बाद एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. मंगलवार की शाम से कुछ हिस्सों में बारिश हुई. रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 14 सितंबर से राज्य भर में फिर से बारिश सक्रिय होगी. इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. राज्य के दक्षिण पश्चिम और मध्य भाग में भारी बारिश का असर देखा जा सकता है. 

 

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर 

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में देखा जा रहा है. मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, एक साथ तीन टर्फ, झारखंड के ऊपर से गुजर रहे हैं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी में भी बन रहा है, जिसकी जल्द ही निम्न दावों के क्षेत्र बनने की संभावना है जिसके असर से झारखंड भर में 13 से 16 अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, 14 और 15 को भी गर्जन के साथ बारिश की चेतावनी दी जा रही है.

 


 

 

इन हिस्सों में बारिश की संभावना

आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश तेज मेघगर्जन के साथ होने की संभावना है. राजधानी रांची के अलावे गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 15 सितंबर को भी कोल्हान और संथाल दो जिलों को छोड़ राज्य के अन्य जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. 

 


 
अधिक खबरें
एटीएम तोड़ने में कामयाब नहीं हुए तो चोरों ने चुरा ली बैटरी, सीसीटीवी को भी बनाया निशाना
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 8:39 AM

एटीएम तोड़ कर चोरी की घटना सुनने को मिल हीं जाती हैं पर यूपी से इस बार एक ऐसी चोरी की घटना सुनने को मिली है. जिसे सुनकर आप अपना सर पकड़ लेंगें. दरअसल यह घटना जनकपुरी थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल की है. जहां परिसर में लगे पीएनबी के एटीएम में शुक्रवार की देर रात चोरों ने चोरी के इरादे से एटीएम को तोड़ने की कोशिश की.

नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को सुनाई गई सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 5:04 AM

राजधानी रांची में नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने मामले में पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है. दोषी विजय रजवार, और प्रेम कुमार को उम्र कैद की सजा मिली है. वहीं नाबालिग दोषी को 20 साल की सजा दी गई है. पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है.

बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में तीन आरोपी दोषी करार, 5 अक्टूबर को तय होगी सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 9:10 AM

बहुचर्चित आठ साल पुराने यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी रंजीत कोहली उनकी मां कौशल्या रानी और हाई कोर्ट के बर्खास्त रजिस्टार मुस्ताक अहमद की किस्मत का फैसला आज (30 सितंबर) होगा.

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार हो रही नियमों की अनदेखी, कारवाई ना होने से बढ़ें हैं हौसले
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 3:37 AM

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार नियमों की अनदेखी की जा रही है. प्राईवेट स्कूल के वाहनों द्वारा नियमों को ताक पर रख चलने की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं. लेकिन, इसके बाद भी उनपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने से इनका मनोबल लगातार बढ़ता हीं जा रहा है

मैक्लुस्कीगंज देश के श्रेष्ठ 35 पर्यटक गांवों में, ब्रॉन्ज अवार्ड से सम्मानित
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 2:51 PM

झारखंड की राजधानी रांची से 60 किमी उत्तर-पश्चिम में बसा मैक्लुस्कीगंज को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट टूरिस्ट गांव पुरस्कारों में ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया.