Sunday, May 19 2024 | Time 06:51 Hrs(IST)
 logo img
  • गर्मी से मिलेगी राहत, रांची सहित राज्यभर में इस दिन से फिर होगी बारिश
स्वास्थ्य


वैक्सीनेशन में राष्ट्रीय औसत से पिछड़ा झारखंड

30 नवंबर तक 90 और 20 दिसंबर तक 95 फीसदी लक्ष्य करना होगा हासिल
वैक्सीनेशन में राष्ट्रीय औसत से पिछड़ा झारखंड
न्यूज11 भारत

 

रांची: कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है जो उत्साह वैक्सीन लगाने वालों में दिख रहा था, अब कोरोना के दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद नहीं दिख रहा है. यही वजह है कि रांची सहित राज्यभर का आंकड़ा नेशनल एवरेज से काफी कम है. दिनांक 13.10.2021 से प्रतिदिन लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण आच्छादन औसतन संतोषजनक नहीं है. अभी भी राज्य में प्रथम डोज का आच्छादन प्रतिशत 66.70% जबकि द्वितीय डोज का 29.37% है जबकि, राष्ट्रीय औसतन प्रथम डोज 78% और सेकंड डोज के 32% है. मतलब राष्ट्रीय औसत से पिछड़ने की स्थिति पहला और दूसरा दोनों डोज में है. अब राष्ट्रीय औसत तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, इसको लेकर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड के अपर मुख्य सचिव ने राज्यभर के डीसी को निर्देश जारी किया है. इसके तहत जिला और पंचायत स्तर पर प्रतिदिन लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार, शनिवार और रविवार को विशेष सप्ताहांत टीकाकरण आयोजित किया जाए.

 

30 नवंबर तक 90 प्रतिशत लक्ष्य करना है हासिल

भारत सरकार ने सभी राज्यों को दिनांक 30.11.2021 तक प्रथम डोज के 90% टीकाकरण आच्छादन करने का निदेश दिया है. वहीं, 25.12.2021 तक 95 प्रतिशत टीकाकरण आच्छादन सुनिश्चित किया जाना है. मालूम हो कि प्रधानमंत्री द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ दिनांक 03.11.2021 को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से COVID Vaccination Status की समीक्षात्मक बैठक भी की गई थी. 

 


 

सभी जिलों को दिया गया लक्ष्य

झारखंड में 3 नवंबर से हर घर दस्तक अभियान शुरू हुआ है. यह अभियान 30.11.2021 तक चलाया जाना है. जिसके तहत कोविन पोर्टल से कोविशिल्ड और को-वैक्सीन टीका का Overdue list के अनुसार सभी योग्य लाभुकों को यथाशीघ्र टीकाकरण आच्छादन किया जाए. इधर, भारत सरकार के निर्देश के बाद झारखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों को प्रतिनिदिन टीकाकरण पुनरीक्षित प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सभी जिलों के डीसी को कहा गया है कि प्रतिदिन जिलावार लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण आच्छादन के दृष्टिकोण से व्यापक प्रचार-प्रसार करें. खासकर सेकंड डोज के लिए विशेष सक्रियता के साथ कोविड-19 के Operational guidelines के आलोक में टीकाकरण करवाएं. 

 

किस जिले में क्या है 20-30 नवंबर का लक् 


















































































जिला      प्रथम डोज सेकंड डोज कुल लक्ष्य
बोकारो 13952 3848 17800
चतरा 8870 4530 13400
देवघर       13701 3599 17300
दुमका        8650 4050 12700
ई. सिंहभूम 7012 4888 11900
गढ़वा        12349 3551 15900
गिरिडीह 21933 83667         30300
गोड्डा      10794        4806        15600
गुमला 10393 4507 14900
हजारीबाग 11232 5968 17200
जामताड़ा 5396 2804 8200
खूंटी 4349 1351 5700
कोडरमा 4645 3855 8500
लातेहार 6463 2837 9300
लोहरदगा 4574 2126 6700
पाकुड़ 6598 4102 10700
पलामू 17512 5788 23300
रामगढ़ 4839 3261 8100
रांची 17094 7106 24200
साहेबगंज 10409 3991 14400
स. खरसांवा  7709 3291 11000
सिमडेगा 4558 3342 7900
वे. सिंहभूम 13015 4785 17800
कुल लक्ष्य 247546 102454        350000
 

 


क्या है 01 से 20 दिसंबर तक का लक्ष्य



















































































जिला      प्रथम डोज सेकंड डोज कुल लक्ष्य
बोकारो 16103 4441 20544
चतरा 10228 5224 15452
देवघर 15794 4148 19942
धनबाद 24851 6592 31443
दुमका 9954 4660 14613
ई. सिंहभूम 8147 5679 13826
गढ़वा 14289 4110 18399
गिरिडीह 25306 9654 34960
गोड्डा        12540 5583 18123
गुमला 11961 5187 17148
हजारीबाग 13024 6920 19944
जामताड़ा 6209 3226 9435
खूंटी 5020 1559 6579
कोडरमा 5335 4426 9761
लातेहार 7427 3261 10688
लोहरदगा 5337 2481 7818
पाकुड़ 7613 4733 12346
पलामू 20194 6674 26868
रामगढ़ 5672 3822 9494
रांची 19746 8208 27954
साहेबगंज 12014 1606 16620
स. खरसांवा  8904 3801 12706
सिमडेगा 5280 3871 9152
वे. सिंहभूम 15147 5569 20716
कुल लक्ष्य 286094 118437        404531

 

 

 

अधिक खबरें
बालों में अंडे के इस भाग का इश्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, उठाना पड़ सकता है नुकसान
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 10:04 PM

अपने बालों को चमकदार, घना, लंबा करने के लिए न जाने क्या क्या लोग करते हैं. इसमें से अंडा का इस्तेमाल एक आम बात है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी ज्यादा अँडे के इश्तेमाल से नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. अंडे का हेयर मास्क लगाने से बालों में मजबूती आता है. पर अंडे की पीला हिस्सा का प्रयोग करने से डैंडर्फ जैसे तमाम तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है. डैंडर्फ के वजह से ही खुजली, जलन व फॉलिक्स जैसे समस्या उत्पन्न होती है. बाल कमजोर होकर टूटना शुर हो जाता है.

नीम में है कई औषधीय गुण, जानिए इसके सेवन के फायदे
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 9:13 PM

भारत की धरती में कई जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल घरेलू उपचार में कई बार किया जाता है. इनमें से एक है नीम, जो देश भर में पाया जात है. नीम एक ऐसा पेड़ है जिसके पत्तों से लेकर टहनियां का काफी महत्व है. भारत में नीम की पत्तियों का उपयोग हजारों वर्षों से होता आ रहा है. नीम में कई औषधीय गुण हैं जो बड़े काम के होते हैं.

आईसक्रीम बनने की इस प्रक्रिया को देख आपको भी सताने लगेगी अपने बच्चों के प्रति चिंता
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 8:02 PM

गर्मी के दिन लोग ठंडी चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं. चौक चौराहों पर दूकानों में बिकने वाली ऑरेंज कलर की आइसक्रीम बच्चे बहुच चाव से खाते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसको देख आपको अपने बच्चों के प्रति चिंता सताने लगेगी. वीडियो इंस्टाग्राम के humbifoodie आईडी से वायरल हो रहा है

बुरी खबर ! कोविशील्ड के बाद  Covaxin लगवाने वालों पर मंडरा रहा खतरा, हो रहीं ये बीमारियां
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 10:17 AM

हाल में अनुसंधानकर्ता की ओर से एक दावा किया है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से विकसित ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा दिग्गज एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) में इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया और थ्रोम्बोसिस (VITT) का खतरा बढ़ गया है. जो की एक चिंता का विषय है. इसमें खून जम. प्लेटलेट फैक्टर 4 (पीएफ4) के लिए खतरनाक रक्त ऑटोएंटीबॉडी वीआईटीटी का कारण पाया गया है. आपको बता दें, रिसर्चर्स द्वारा यह भी ने दावा किया है कि कोवैक्सिन (Covaxin) लेने वाले 30 % लोगों को कई सारी गंभीर बीमारियों को झेलना पड़ रहा है.

Diabetes, Heart संबंधित बीमारी में प्रयोग होने वाली इन दवाओं के कीमत में की जाएगी कमी, सरकार का है आदेश
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 4:50 PM

हार्ट, लिवर, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाइयां अब सस्ती हो जाएंगी. कुल 41 दवा औऱ 6 फार्मुलेशन के दाम सरकार ने घटाने का फैसला लिया है. हार्ट, लिवर, दर्द, शुगर, इंफेक्शन, एलर्जी की दवा के साथ-साथ मल्टीविटामिन, एंटासिड औऱ एंटीबायोटिक्स शामिल है. एनपीपीए की एक बैठक में ये फैसला लिया गया है, नोटिफिकेशन जारी कर कंपंनियों को तत्काल से स्टार्किस्टव डीलर्स को इस बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं.