न्यूज11 भारत
रांची : आज यानी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस है. इसके साथ ही आज बिरसा मुंडा की जयंती भी है. 15 नवंबर 1875 को धरती के आबा यानी धरती के भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था. इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है. जिसके बाद से राज्य के स्थापना दिवस के साथ-साथ आज पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें, T20 मैच का टिकट खरीदने काउंटर पहुंचने लगे क्रिकेट प्रेमी
आज का दिन झारखंडवासियों के लिए काफी अहम है. राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में बने आदिवासियों के संग्रहालय का उद्घाटन किया. यह संग्रहलाय बिरसा मुंडा जेल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के नाम से विख्यात हुआ है.
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के राज्यपाल रमेश बैस और CM हेमंत सोरेन राज्यवासियों ने को शुभकामनाएं दी और धरता के आबा बिरसा मुंडा को नमन किया.