Friday, Apr 26 2024 | Time 23:41 Hrs(IST)
 logo img
  • धनवार अंचल अधिकारी ने छापेमारी के दौरान किया अवैध गिट्टी से लदा ट्रक को जब्त
  • अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
  • रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
  • मतदान दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे की बोगस वोटिंग ना हो: डीसी सिमडेगा
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
झारखंड


राज्य में पांच गुना तेजी से बढ़ रहा कोरोना, रांची में 99 हुई मरीजों की संख्या

पर्व के उतसाह में ना भूलें सतर्कता बरतना
राज्य में पांच गुना तेजी से बढ़ रहा कोरोना, रांची में 99 हुई मरीजों की संख्या

न्यूज11 भारत

राजधानी रांची में त्योहार के बीच कोरोना संक्रमण फिर से दबे पांव बढ़ने लगा है. महज 10-12 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या पांच गुना बढ़ गई है. 29 अक्टूबर को राजधानी में कोरोना के महज 20 एक्टिव केस थे, और इन 12 दिनों में धीरे-धीरे बढ़ते हुए एक्टिव मरीजों की संख्या 100 के करीब यानी 99 पर पहुंच गई है. मतलब एक्टिव केस की संख्या लगभग 5 गुना हो गई है. 

इधर राज्य में छठ महापर्व का उत्साह भी है. अब अस्ताचलगामी और उदीयमान सूरज को अर्घ्य देने के लिए तालाब और डैम में लोगों की भीड़ बढ़ेगी. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना घाट पर मुश्किल होगा. हालांकि इसके पालन की कोशिश हर हाल में करनी होगी. अगर कोरोना वायरस को अनदेखा किया गया तो स्थिति फिर से बिगड़ सकती है.


राज्य में 154 केस, रांची में करीब 65%

राजधानी में कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है. झारखंड में सबसे अधिक मरीज रांची में ही मिल रहे हैं. पूरे राज्य में अभी 154 एक्टिव केस हैं. जिसमें से अकेले रांची में 99 मरीज है, जो राज्य के एक्टिव केस का करीब 65 फीसदी है. इसके बाद सबसे अधिक 17 मरीज पूर्वी सिंहभूम में है. इसके अलावा अन्य जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 के करीब या 10 से कम हैं.


इसे भी पढ़ें, Lemon Grass की खेती से किसान कमा सकते हैं एक लाख रूपये


राज्य में इतने नए मामले

बीते 24 घंटों में राज्य में कुल 28 नए मरीज मिले हैं. इनमें से सबसे ज्यादा यानी 23 मरीज रांची से ही मिले हैं. इसके अलावा 3 मरीज पूर्वी सिंहभूम और 2 पश्चिमी सिंहभूम से मिले हैं. हालांकि राज्य में कुल 20 मरीज रिकवर भी हुए हैं. रिकवर होने वाले मरीजों में रांची से 12, धनबाद से 5 और पूर्वी सिंघभूम से 3 लोग शामिल हैं.



DC की अपील

महज 12 दिनों में राज्य में मरीजों की संख्या बढ़ना और इसी बीच छठ का उत्साह देखते हुए, जिले के डीसी छवि रंजन ने लोगों से अपील की है कि जहां तक संभव हो अपने घर पर ही छठ पूजा करें. साथ ही अगर घाट पर जाएं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल के करने की कोशिश करें. 


 
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.