न्यूज11 भारत
रांचीः झारखंड पार्टी के तोरपा के पूर्व विधायक सामुएल होरो का निधन हो गया. इनके निधन पर झारखंड पार्टी (होरो ) परिवार गहरी संवेदना प्रकट किया है. आज केन्द्रीय कार्यालय मे झारखंड पार्टी (होरो ) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित की. सामुएल होरो एक लोकप्रिय नेता थे जो जयपाल सिंह एवं एन ई होरो के समकालीन सहयोगी रहे. झारखंड आन्दोलन मे उन्होंने लोगों को संगठित कर अलग राज्य के लिए जोरदार संघर्ष किया. श्रद्धांजलि सभा में रिलेन होरो, सोमा मुण्डा, मोनरेन तोपनो, रास होरो, अजय तोपनो, निकोदिम लकड़ा, डॉक्टर विजय होरो, संजय कुजूर, दिलीप होरो तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.