Friday, Sep 29 2023 | Time 12:12 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
  • बिरसा चौक के महतो होटल में अगलगी, कई सामान जलकर खाक
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
  • रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
  • जामताड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ATS की कार्रवाई, 5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
झारखंड


नेशनल बंबू मिशन परियोजना फ्लॉप, धनरोपनी की वजह से बंद हुआ काम

50 लाख की लागत से तैयार किये गये शेड और गेस्ट हाउस हुए जर्जर
नेशनल बंबू मिशन परियोजना फ्लॉप, धनरोपनी की वजह से बंद हुआ काम
न्यूज11 भारत




रांचीः जमशेदपुर वन प्रमंडल का नेशनल बंबू मिशन परियोजना फ्लॉप हो गयी है. योजना के तहत बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में 30 लाख और चाकुलिया में 20 लाख रुपये की लागत से स्थापित बंबू प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था. पिछले दो साल से कमरों में बंद लाखों की मशीनें बर्बाद हो गयी हैं. चाकुलिया विभागीय परिसर में तो इस मिशन के तहत बनाए गए शेड का छप्पर भी जर्जर होकर टूटने लगा है. भ्रष्टाचार की बुनियाद पर स्थापित इस प्रोजेक्ट की बदहाली पर वन विभाग के पदाधिकारी इसकी बर्बादी का तमाशा देख रहे हैं. सच्चाई तो यही सामने आ रही है कि इस मिशन के तहत काम शुरू ही नहीं हुआ. वन विभाग के पदाधिकारियों का तबादला होता रहा और यह मिशन सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह गया. बहरागोड़ा में इसका उद्घाटन 13 अगस्त 2020 को विधायक समीर कुमार महंती ने किया था. राष्ट्रीय बंबू मिशन को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने बड़े-बड़े दावे और वादे किए थे. लेकिन सभी दावे और वादे फेल हो गए. वन विभाग के अनुसार प्रोजेक्ट के लिए इस मिशन में विभिन्न प्रकार की 21 मशीनें लगाई गई हैं. यह तय किया गया था कि इस योजना में 100 कारीगरों को रोजगार मिलेगा. 

 


 

चटाई से लेकर अन्य बांस की सामग्रियां थी बननी

 

प्रथम चरण में बांस की चटाई बनाई जा रही है. एक साल में 67 लाख रुपये की बांस की सामग्रियों का उत्पादन और 51 लाख रुपये फायदे का खाका बनाया गया है. ग्रामीणों द्वारा बनाई गई बांस की विशेष प्रकार की चटाइयों की खरीदार बड़ी-बड़ी कंपनियां होंगी. इसके लिए उषा मार्टिन समेत कई कंपनियों से बातचीत चल रही है. इन कंपनियों में बड़े पैमाने पर बांस की चटाई का उपयोग बड़ी-बड़ी मशीनों की पैकिंग मेटेरियल के तौर पर होता है. इस योजना के मुताबिक प्रत्येक माह 30- 40 हजार चटाई का निर्माण होना था. 100 से अधिक ग्रामीण बांस शिल्प कारीगरों द्वारा टोकरी, सूप, सोफा, टाटरा, झूला, पलंग, चटाई, चलनी, झुरी, जारी, बंबू ज्वेलरी, बंबू कंस्ट्रक्शन के अलावा अन्य सजावटी सामग्रियां बनानेवाले थे. वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से बांस से सामग्रियां बनाने का काम होता है. फिलहाल ग्रामीण कृषि कार्य में लगे हैं. इसलिए बांस सामग्रियों का उत्पादन ठप हो गया है
अधिक खबरें
झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 11:02 AM

राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों रूक-रूक कर मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश हो रही है इस बीच कई जगहों पर वज्रपात भी हो रहा है विभाग ने बताया है कि 29 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी.

रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 10:16 AM

जधानी रांची के बुढ़मू में अवैध बालू से लदे हाइवा को अपराधियों ने जला दिया. घटना बुढ़मू केरेडारी सिमांत क्षेत्र अंतर्गत हेंदेगीर मुख्य मार्ग का है.

ईद मिलादुन्नबी पर आज निकाला जाएगा जुलूस, प्रशासन ने कई रूट में किए बदलाव
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 7:35 AM

ईद मिलादुन्नबी पर राजधानी के कई इलाकों से गुरूवार को जुलूस निकाला जाएगा. इससे लेकर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है.

पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 7:18 AM

राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में मनीष नामक युवक पर गोलीबारी मामला सामने आया था. यह घटना बुधवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास हुई थी.

चाईबासा में नक्सलियों ने बनाया सुरक्षाबल के जवानों को निशाना, घायल तीनों जवान एयरलिफ्ट कर रांची लाये गए
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 2:12 AM

झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है.चाईबासा के तुम्बाहाका और सुरजुमबुरू के बीच सुरक्षाबल के जवान आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए .