Friday, Mar 29 2024 | Time 18:26 Hrs(IST)
 logo img
  • प्रभु येसु ने स्वम प्रेम, बलिदान और मृत्यु दें कर हमें सीख का संदेश दिया है: बिशप आनंद जोजो
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


होली के दिन हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

होली के दिन हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

न्यूज11 भारत


रांची: होली के आते आते रांची का मौसम हर साल बदल जाता हैं. सर्दी पूरी तरह से विदा हो जाती है और वातावरण में गर्मी की दस्तक पड़ जाती है. लेकिन इस साल झारखंड में होली पर बदल सकता है मौसम का मिजाज. जी हां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची ने ये सूचना जारी की है कि होली के अवसर पर झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे.

 

जबकि होली के दिन 8 मार्च को बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.  मौसम विभाग के द्वारा जारी सूचना के अनुसार 6 मार्च को जमशेदपुर, चाईबासा और रांची समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते है. वहीं 7 मार्च को रांची समेत कई जिलों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. वहीं 8 मार्च को होली के दिन झारखंड राज्यभर में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है. हल्की बारिश का सिलसिला 9 मार्च को भी जारी रहने की भी संभावना है.





 

जबकि 10 मार्च को राज्य के कई हिस्से में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इसके बाद 11 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहेगा. बताते चलें कि पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा. यदी तापमान की बात करें तों सबसे उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सिमडेगा में 13.3 डिग्री रहा. रांची का अधिकतम तापमान रविवार को 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

जबकि डालटनगंज का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा. बोकारो का अधिकतम तापमाप 34.5, चाईबासा का 36.0, देवघर का 35.3, गिरिडीह का 32.5, गढ़वा का 34.3, रामगढ़ का 33.2 और सिमडेगा का 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस तरह से राज्यभर में अधिकतम तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

 

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना बन रही है. रांची और आसपास के इलाके में जहां अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आने की भी संभावना है. 
अधिक खबरें
चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार, AJSU पार्टी ने की घोषणा
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:57 AM

NDA गठबंधन में गिरिडीह की सीट AJSU के खाते में आई है. बता दे कि पार्टी ने घोषणा करते हुए चंद्रप्रकाश चौधरी को गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. AJSU संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसले पर लगी मुहर.

छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:25 PM

झारखंड में 17 मार्च को JPSC की परीक्षा आयोजित की गयी थी. पूरे राज्य इसके लिए में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. लेकिन छात्रों ने जामताड़ा और चतरा में पेपर लीक और गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. आपको बता दें कि परीक्षा के दिन ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ओएमआर सीट लेकर अभ्यर्थी बरामदे में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं.

Weather Update: झारखंड में गर्मी देने लगी है दस्तक, राजधानी में 35 डिग्री पहुंचा तापमान
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 10:06 AM

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है. झारखंड में भी मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं. रांची समेत कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.

झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की