देश-विदेशPosted at: नवम्बर 18, 2022 इतिहास रचने के लिए इसरो तैयार, आज लॉन्च करेगा देश का पहला निजी रॉकेट
न्यूज11 भारत
रांचीः (हैदराबाद) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शुक्रवार को एक निजी कंपनी द्वारा निर्मित देश का पहला रॉकेट लॉन्च करने जा रही है. देश के पहले निजी रॉकेट विक्रम-एस (वीकीएस) की लॉन्चिंग आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से होगी. इस रॉकेट को अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस की ओर से विकसित किया गया है. विक्रम-एस रॉकेट भारत के निजी अंतरिक्ष डोमेन में एक नए युग की शुरुआत करने जा रहा है. विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, ''इसरो शुक्रवार को इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है. स्वतंत्र भारत की 75 साल के मौके पर देश में निर्मित पहला निजी रॉकेट लॉन्च किया जाएगा.'' विक्रम-एस की लॉन्चिंग के दौरान डॉ जितेंद्र सिंह भी आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में मौजूद रहेंगे.