Friday, Mar 29 2024 | Time 05:02 Hrs(IST)
 logo img
खेल


IPL बनी दूसरी सबसे महंगी लीग, मीडिया राइट्स की नीलामी में मालामाल हुआ BCCI

IPL बनी दूसरी सबसे महंगी लीग, मीडिया राइट्स की नीलामी में मालामाल हुआ BCCI
न्यूज11 भारत

 

IPL दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर क्रिकेट लीग है. इसकी शुरुआत 2008 में हुई. तब से लेकर अभी तक इस लीग ने एक लंबा पड़ाव तय किया है. कभी सट्टेबाजी का आरोप लगने के बाद इस लीग की साख पर सवाल भी उठे लेकिन इस लीग की लोकप्रियता में कभी कमी नहीं आयी. बता दें कि BCCI इंडियन प्रीमियर लीग के अगले पांच सीजन (2023 से 2027) के मीडिया राइट्स की नीलामी कर रही है. सोमवार को  नीलामी का दूसरा दिन है. दिन के शुरुआती चरण में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए TV और डिजिटल राइट्स बिक चुके हैं.

 

खबरों के मुताबिक TV राइट्स 57.5 करोड़ रुपए प्रति मैच और डिजिटल राइट्स 50 करोड़ रुपए प्रति मैच बिके हैं. इनकी कुल बोली 44,075 करोड़ की लगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनी ने 23,575 करोड़ में TV राइट्स और रिलायंस की कंपनी वायकॉम-18 ने 20,500 करोड़ रुपए में डिजिटल राइट्स खरीदे हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है.

 

बता दें कि पिछली बार स्टार स्पोर्टस ने TV और डिजिटल राइट्स दोनों हीं 16,348 करोड़ रुपए में खरीदे थे. ऐसे में इस बार TV और डिजिटल राइट्स की कीमत पिछली बार की तुलना में ढाई गुना ज्यादा है.

 


 

सूत्रों के मुताबिक अब BCCI को IPL के एक मैच के एवज में 107.5 करोड़ रुपए मिलेगा. इस तरह एक मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के हिसाब से IPL अब दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग हो गई है. IPL ने EPl (86 करोड़ रुपए प्रति मैच) को पछाड़ा है. अब इससे ज्यादा रकम सिर्फ अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) को मिली है. NFL को हर मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए 133 करोड़ रुपए मिलते हैं.
अधिक खबरें
IPL 2024: MS धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी
मार्च 21, 2024 | 21 Mar 2024 | 4:12 AM

IPL 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी है.

IPL 2024: 22 मार्च से होगा IPL का आगाज, लोकसभा चुनाव के बावजूद भारत में ही होगा पूरा टूर्नामेंट, यहां देखें फ्री आईपीएल
मार्च 19, 2024 | 19 Mar 2024 | 11:33 AM

बस चंद दिनों में क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग ((IPL) का आगाज होने वाला है. इस सीजन का पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और फाफ डु प्लेसिस(Faf du Plessis) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाली है. यह मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा.

WPL 2024 Final: Delhi को हराकर RCB ने जीता WPL 2024 का खिताब, खत्म किया ट्रॉफी का 'सूखा
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 7:15 AM

रविवार (17 मार्च) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इतिहास रच दिया है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. आपको बता दें कि आरसीबी का यह पहला ख‍िताब है.आरसीबी(RCB) पहली बार फाइनल में पहुंची थी. वहीं टीम ने

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका ! राबिन मिंज IPL से बाहर
मार्च 17, 2024 | 17 Mar 2024 | 2:16 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024 ) का आगाज 22 मार्च को होने वाला है. लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस और झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची के युवा वि

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 13-0 से हरा जीत के साथ किया टूर्नामेंट में आगाज
मार्च 13, 2024 | 13 Mar 2024 | 6:22 AM

13 से 23 मार्च 2024 तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 14 हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में आज हॉकी झारखंड ने अपने पहले मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 13-0 से पराजित कर बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दिमाग दिखाते हुए आगाज किया है. झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी ने 4 गोल, दीपिका सोरेंग और दीप्ति कुल्लू ने 2-2 गोल तथा सलीमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, दीप्ति कुल्लू और निक्की कुल्लू ने एक-एक गोल दागा. बताते चलें कि झारखंड की दीपिका सोरेंग को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला है.