Friday, Mar 29 2024 | Time 17:41 Hrs(IST)
 logo img
  • प्रभु येसु ने स्वम प्रेम, बलिदान और मृत्यु दें कर हमें सीख का संदेश दिया है: बिशप आनंद जोजो
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
NEWS11 स्पेशल


IPL-14: झारखंड के क्रिकेटर भारत में Fail, अब दुबई में परीक्षा

19 सितंबर को मुंबई और चेन्नई के मुकाबला से होगा फेज-2 का आगाज
IPL-14: झारखंड के क्रिकेटर भारत में Fail, अब दुबई में परीक्षा

स्पोर्ट्स डेस्क/न्यूज-11 भारत


 

रांची: 19 सितंबर से आईपीएल-14 के फेज-2 की शुरूआत होने जा रही है. कोविड-19 के कारण भारत में खेले गये फेज-1 टूर्नामेंट को सस्पेंड कर दिया गया था. फेज-1 में झारखंड के खिलाड़ी कोई कमाल नहीं कर सके थे. बड़े-बड़े टीमों में शामिल झारखंड के क्रिकेटरों ने न बल्ले से और न ही गेंद से धमाल कर सके. चेन्नई टीम के कप्तान धौनी ने 4 मैचों में 37 रन बनाएं, उनका उच्च स्कोर 18 रहा. मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 5 मैचों में 73 रन ही बना सके, उच्च स्कोर 28 रहा. हैदराबाद से विराट सिंह ने 15 रन 2 मैच खेलकर बनाएं, उच्च स्कोर 11 रहा. वहीं,  इसी टीम में शामिल फिरकी गेंदबाज शाहबाज नदीम ने एक मैच में 1 ही विकेट हासिल किए थे. मुंबई में शामिल सौरभ तिवारी, अनुकूल रॉय आैर पंजाब में शामिल उत्कर्ष सिंह को अपना जौहर दिखाने का मौका फेज-1 में नहीं मिला था। अब दुबई में 4 दिनों के बाद शुरू हो रहे मैच में झारखंड के खिलाड़ी पास होंगे या फेल, यह तो उनके प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा.


झारखंड के 6 क्रिकेटर विभिन्न टीमों में है शामिल

 

झारखंड के 6 क्रिकेटर विभिन्न टीमों में शामिल हैं. इनमें से 4 खिलाड़ियों को अपने-अपने टीमों से खेलने का मौका मिला. 3 खिलाड़ियों को पहले फेज में खेलने का मौका नहीं मिला. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, मुंबई में ईशान किशन, सौरभ तिवारी, अनुकूल राय, पंजाब में उत्कर्ष सिंह, हैदराबाद में शाहबाज नदीम, विराट सिंह टीम में शामिल हैं. वहीं, बल्लेबाजों को नेट में झारखंड के शुभम सिंह और सुशांत गेंदबाजी का मोर्चा संभाले हुये हैं. 


दूसरे चरण में 31 मैच खेले जायेंगे

 

आईपीएल का 14वां सीजन 2021 मई में कोरोना वायरस के कारण बीच में ही स्थगित किया गया था. आईपीएल के दूसरे चरण में 27 दिनों में कुल 31 मैच खेले जायेंगे. दुबई में 13, शारजाह में 10 और अबू धाबी में 8  मुकाबले होंगे.


15 अक्टूबर को होगा फाइनल

 

ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला बंगलुरू और दिल्ली के बीच 9 अक्टूबर को खेला जायेगा. पहला क्वालीफायर 10 अक्टूबर को दुबई में. एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2, 11 और 13 अक्टूबर को शारजाह में होंगे। 15 अक्टूबर को फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा.

 

शेष मुकाबले इस प्रकार हैं

 

19 सितंबर, 07:30 (रात), चेन्नई-मुंबई, दुबई

20 सितंबर, 07:30 (रात), कोलकाता-बंगलुरू, अबुधाबी

21 सितंबर, 07:30 (रात), पंजाब-राजस्थान, दुबई

22 सितंबर, 07:30 (रात), दिल्ली-हैदराबाद, दुबई

23 सितंबर, 07:30 (रात), मुंबई-कोलकाता, अबुधाबी

24 सितंबर, 07:30 (रात), बंगलुरू-चेन्नई, शारजाह

5 सितंबर, 03:30 (दिन), दिल्ली-राजस्थान, अबुधाबी

25 सितंबर, 07:30 (रात), हैदराबाद-पंजाब, शारजाह

26 सितंबर, 03:30 (दिन), चेन्नई-कोलकाता, अबुधाबी

26 सितंबर, 07:30 (रात), बंगलुरू-मुंबई, दुबई

27 सितंबर, 07:30, हैदराबाद-राजस्थान, दुबई

28 सितंबर, 03:30 (दिन), कोलकाता-दिल्ली, शारजाह

28 सितंबर 07:30 (रात), मुंबई-पंजाब, अबुधाबी

29 सितंबर 07:30 (रात), राजस्थान-आरसीबी, दुबई

30 सितंबर 07:30, हैदराबाद-चेन्नई, शारजाह

01 अक्टूबर 07:30 (रात), कोलकाता-पंजाब, दुबई

02 अक्टूबर 03:30 (दिन), मुंबई-दिल्ली, शारजाह

02 अक्टूबर 07:30 (रात), राजस्थान-चेन्नई, अबुधाबी

03 अक्टूबर 03:30 (दिन),, बंगलुरू-पंजाब, शारजाह

03 अक्टूबर 07:30 (रात), कोलकाता-हैदराबाद, दुबई

04 अक्टूबर 07:30(रात),  दिल्ली-चेन्नई, दुबई

05 अक्टूबर 07:30 (रात), राजस्थान-मुंबई, शारजाह

06 अक्टूबर 07:30 (रात), बंगलुरू-हैदराबाद, अबुधाबी

07 अक्टूबर 03:30 (दिन), चेन्नई-पंजाब, दुबई

07 अक्टूबर 07:30 (रात), कोलकाता-राजस्थान, शारजाह

08 अक्टूबर 03:30 (दिन), हैदराबाद-मुंबई, अबुधाबी

08 अक्टूबर 07:30(रात),  बंगलुरू-दिल्ली, दुबई

10 अक्टूबर 07:30 (रात), क्वॉलीफायर-1, दुबई

11 अक्टूबर 07:30(रात),  एलिमिनेटर, शारजाह

13 अक्टूबर 07:30 (रात), क्वॉलीफायर-2, शारजाह

15 अक्टूबर 07:30 (रात), फाइनल, दुबई

 
अधिक खबरें
Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.

सिमडेगा में नदियों का हो रहा चीरहरण, पर्यावरण को पंहुचता नुकसान बजाने लगी है खतरे की घंटी
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 1:33 PM

सिमडेगा में नदियों से हो रहे बालु का बेतहाशा अवैध खनन अब नदियों के लिए काल बनते जा रहा हैं. जिससे मानव जीवन के लिए एक बडा खतरा मंडराने लगा है. खतरे की ये घंटी और कोई नहीं बालू तस्कर बजा रहा है. सिमडेगा में बालु तस्करों ने नदियों का चीरहरण कर रहे है. कई नदियां बालू विहिन हो गई है. नदियों में बालू नहीं होने से ईको सिस्टम प्रभावित होने लगा है.

हजारीबाग के गौरवशाली अतीत
मार्च 13, 2024 | 13 Mar 2024 | 2:17 AM

हजारीबाग का गौरवशाली धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रही है. जी हां, आज हम बात कर रहे कभी रामगढ़ राज की राजधानी रहे पदमा किला की है. पदमा किला राजा राम नारायण सिंह के वंशजों को आखिरी धरोहर है.

झारखंड के इस जिले में मांस के दीवाने है लोग, इतने दिन में 33.41 करोड़ से अधिक का खा जाते मीट
मार्च 08, 2024 | 08 Mar 2024 | 9:20 AM

दुनिया के हर कोने में आपको खाने-पिने के शौकीन लोग मिल जाएंगे. किसी को शाकाहारी खाना पसंद है तो कई ऐसे लोग है जो नॉनवेज के दीवाने है. झारखंड में इस जिले में लोग नॉनवेज के लिए पागलों की तरह दीवाने है.