Thursday, May 2 2024 | Time 05:23 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


दंगे के बाद अस्थायी रूप से बंद की गई थी INTERNET सेवा, 30 घंटे बाद इस वजह से बहाल हुई इंटरनेट

रांची के कई परीक्षा केंद्रों में आज होनी है भारतीय रेलवे बोर्ड की नियुक्ति परीक्षाएं, शुक्रवार से बंद थी इंटरनेट सेवा
दंगे के बाद अस्थायी रूप से बंद की गई थी INTERNET सेवा, 30 घंटे बाद इस वजह से बहाल हुई इंटरनेट
न्यूज11 भारत




रांचीः शुक्रवार को राजधानी रांची के मेन रोड में हिंसक प्रदर्शन के बाद पूरे राजधानी में करीब पिछले 30 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी. जिसके बाद आज 11 जून को सुबह 5 बजे के करीब लेकिन इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है. बता दें, शहर में बवाल के बाद सरकार की ओर से आदेश के बाद पूरे रांची में इंटरनेट सेवा पर अस्थायी रोक को आज ( रविवार ) सुबह 6 बजे तक करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन देर रात निर्णय के बाद इसे आज सुबह करीब 5 बजे तक शुरू कर दी गई.




गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने जारी किया था आदेश

 

राजधानी में शुक्रवार के बाद करीब 30 घंटे से इंटरनेट सेवा ठप्प था. वहीं इस सेवा को बहाल किए जाने को लेकर संबंधित कंपनियों ने आदेश जारी कर इंटरनेट सेवा को फिर से शुरू किए जाने की वजह बताई. जानकारी के अनुसार कंपनियों को बताया गया कि रविवार यानी आज 11 जून को रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा होने है. जिसे लेकर आज सुबह इंटरनेट सेवा बहाल की गई. बता दें, राजधानी में इंटरनेट सेवा पर रोक का आदेश गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने जारी किया था.

 


 

इंटरनेट बहाल किए जाने की वजह बनी परीक्षा

 

बता दें, रेलवे बोर्ड के विभिन्न पदों की बहाली को लेकर ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है. आज भी भारतीय रेलवे बोर्ड की नियुक्ति परीक्षा कई शिफ्ट में होनी है. इसके लिए शहर के तुपुदाना और टाटीसिलवे समेत शहर के कई स्कूलों में एग्जामिनेशन सेंटर भी बनाये गए है. वहीं परीक्षार्थियों को कोई परेशानी ना हों, और परीक्षा सही तरीके से हो पाएं, इसलिए इंटरनेट सेवा शुरू किए जाने का फैसला लिया गया.  

 


 

आपको बता दें, शुक्रवार के देश के कई हिस्सों में नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में बवाल हुआ था. प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड में जुलूस निकालकर पुलिस कर्मियों पर भारी पथराव और तोड़फोड़ के घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद हिंसक रुप के फैलाव को रोक के लिए शुक्रवार शाम से ही पूरे राजधानी रांची में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी. 

 
अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी